itel Color Pro 5G कलर बदलने वाले पैनल के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

itel एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन itel Color Pro 5G पर काम कर रहा है। ब्रांड का अगला स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन वाला है।

itel Color Pro 5G कलर बदलने वाले पैनल के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: itel

ख़ास बातें
  • itel एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन itel Color Pro 5G पर काम कर रहा है।
  • टीजर में स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी का पता चला है।
  • itel Color Pro 5G मिड रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।
विज्ञापन
itel एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन itel Color Pro 5G पर काम कर रहा है। ब्रांड का अगला स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन वाला है। एक प्रोमो इमेज पोस्टर में रियर में एक कलर बदलने वाला पैनल नजर आया है जो कि सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर अपना कलर बदल देता है। यहां हम आपको itel Color Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel Color Pro 5G Features


टीजर में आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी का पता चला है। कंपनी इसे itel IVCO टेक्नोलॉजी कह रही है। पोस्टर में रियर की ओर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप भी नजर आ रहा है। प्रोमो मैटेरियल इस टेक्नोलॉजी को डिवाइस के साथ सूरज की रोशनी में बदलती है। नेचुरल लाइट में itel Color Pro 5G का ब्लू कलर है। इसमें स्मार्टफोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी नजर आ रहा है।

itel आमतौर पर भारत में बजट स्मार्टफोन उपलब्ध कराता है जो 10 हजार रुपये से कम बजट में आते हैं। लेकिन इसके आसपास कंपनी का अगला मॉडल और महंगा होगा। itel Color Pro 5G मिड रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकता है और इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। भारत में बजट 4G और 5G स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के बीच यह आ रहा है।

हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन इसके जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा सकती है कि ऑफिशियल घोषणा के करीब आने पर कंपनी आगामी स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करेगी। itel Color Pro 5G इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »