Itel A24 Pro हुआ 3020mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Itel A24 Pro की बांग्लादेश में कीमत BDT 5,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 4,618 रुपये है। यह फोन सिर्फ ग्रीन कलर में आता है।

Itel A24 Pro हुआ 3020mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Itel

Itel A24 Pro में 5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Itel ने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Itel A24 Pro को पेश किया है।
  • Itel A24 Pro में 5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Itel A24 Pro की बांग्लादेश में कीमत BDT 5,990 यानी कि 4,618 रुपये है।
विज्ञापन
Itel ने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Itel A24 Pro को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट फोन है जिसमें चंकी बेजेल्स के साथ एक छोटी डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट और रियर में कैमरा है। फोन 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Itel के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Itel A24 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Itel A24 Pro की बांग्लादेश में कीमत BDT 5,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 4,618 रुपये है। यह फोन सिर्फ ग्रीन कलर में आता है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस फोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध करवाया जाएगा या नहीं इसके बारें में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Itel A24 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Itel A24 Pro में 5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 850 x 480 पिक्सल है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में कंपनी ने फेस अनलॉक बायोमैट्रिक्स फीचर दिया गया है। ऑपरेटिंग  सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है जो कि माइक्रोएसबी पोर्ट से चार्ज हो सकती है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में 1.4GHz Unisoc SC9832E क्वाड कोर चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 145.4, चौड़ाई 73.9 और मोटाई 9.85mm है। आईटेल के फोन के रियर में पॉलीकार्बोनेट शेल ट्रेंडी डिजाइन है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »