6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel Vision 3 Turbo बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel Vision 3 Turbo बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: itel

itel Vision 3 Turbo में 6.6 इंच LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
  • फोन में रीवर्स चार्जिंग, इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी हैं।
विज्ञापन
itel ने एंट्री लेवल सेग्मेंट में नया itel Vision 3 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एक बजट फोन होने के बावजूद यह आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। फोन में UNISOC SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने फोन में 6GB रैम होने की बात कही है। वास्तविक तौर पर फोन 3GB रैम के साथ आता है, लेकिन एक्सटेंडेड रैम फीचर के तहत यह स्टोरेज में से 3GB स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रायड 11 के साथ आता है। 
 

itel Vision 3 Turbo price, availability

itel Vision 3 Turbo की भारत में कीमत 7,699 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन को Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे मल्टी ग्रीन, जूल ब्लू और डीप ओशन कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

itel Vision 3 Turbo specifications

itel Vision 3 Turbo में 6.6 इंच LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडी प्लस रेजॉल्यूशन है। यह 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर है जिसके साथ में 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के साथ आता है। 

बाकी फीचर्स की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह एक AI आधारित कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में एक खास फीचर AI Power Master के नाम से मिलता है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह बैटरी बैकअप को 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। 

इसके अलावा, फोन में रीवर्स चार्जिंग, इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। साथ ही यह फेसअनलॉक भी सपोर्ट करता है। कंपनी फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट की सर्विस गारंटी भी दे रही है। इसके तहत अगर फोन खरीदने के 100 दिन के भीतर स्क्रीन टूट जाती है तो कंपनी से इसे फ्री में बदलवाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »