• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Rs 7 हजार से कम में लॉन्‍च हुआ Itel A05s स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4000mAh बैटरी, 32GB स्‍टोरेज

Rs 7 हजार से कम में लॉन्‍च हुआ Itel A05s स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4000mAh बैटरी, 32GB स्‍टोरेज

Itel A05s : इस फोन को लेकर दावा है कि डिवाइस 7.5 घंटे का टॉक टाइम और 32 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

Rs 7 हजार से कम में लॉन्‍च हुआ Itel A05s स्‍मार्टफोन, मिलेगी 4000mAh बैटरी, 32GB स्‍टोरेज

Photo Credit: itel India

इसे नेबुला ब्लैक, मीडो ग्रीन, क्रिस्टल ब्लू और ग्लोरियस ऑरेंज कलर्स में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Itel A05s भारत में हुआ लॉन्‍च
  • 6,499 रुपये है इसकी कीमत
  • 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है फोन में
विज्ञापन
एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन ब्रैंड आईटेल (Itel) ने भारत में एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। इसे A सीरीज में लाया गया है। नाम है- Itel A05s. फोन में LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डुअल कैमरा सेटअप है और एक बड़ी बैटरी लगाई गई है। Itel A05s की कीमत 7 हजार रुपये से भी कम है। इस फोन को लेकर दावा है कि डिवाइस 7.5 घंटे का टॉक टाइम और 32 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज से लैस Itel A05s के दाम और खूबियां जान लेते हैं।
 

Itel A05s Price in India 

Itel A05s की भारत में कीमत 6,499 रुपये है। इसे नेबुला ब्लैक, मीडो ग्रीन, क्रिस्टल ब्लू और ग्लोरियस ऑरेंज कलर्स में खरीदा जा सकता है।
 

Itel A05s Specifications features  

Itel A05s में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। यह एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्प्ले पैनल में वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है। 60Hz रिफ्रेश रेट इस फोन में है और और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर चलने वाले Itel A05s में डुअल सिम का विकल्‍प दिया गया है। 

यह यूनिसॉक SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। फोन में एसडी कार्ड लगाने का भी विकल्‍प है, जिसके दम पर स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Itel A05s में 5 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए भी फोन में एक 5MP सेंसर लगाया गया है। इस फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। 

Itel A05s में 4,000mAh की बैटरी बताई जाती है। यह 4G एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की खूबियां भी हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »