iQOO कर रहा Z9 Turbo+ पर काम, जल्द होगा Mediatek Dimensity 9300+ के साथ लॉन्च!

iQOO Z9 Turbo+ स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा।

iQOO कर रहा Z9 Turbo+ पर काम, जल्द होगा Mediatek Dimensity 9300+ के साथ लॉन्च!

Photo Credit: iQOO China

iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच की चौड़ी कवर OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की इनर OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Motorola Razr 50 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
iQOO ने अप्रैल में चीनी बाजार में iQOO Z9x, Z9, और Z9 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1, Snapdragon 7 Gen 3, और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से पता चला है कि ब्रांड चीनी बाजार में एक और Z9 सीरीज स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo+ पर काम कर रहा है। यहां हम आपको iQOO Z9 Turbo+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर के अनुसार, iQOO Z9 Turbo+ स्मार्टफोन जल्द ही चीनी बाजार में आ रहा है। हालांकि,  टिप्सटर ने स्मार्टफोन के बारे में और कुछ नहीं बताया। एक अन्य टेक ब्लॉगर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा। iQOO ने मई में Dimensity  9300+ चिपसेट से लैस iQOO Neo 9S Pro को पेश किया। ऐसा लग रहा है कि Z9 Turbo+ ब्रांड का एक और Dimensity 9300+ प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन होगा। फिलहाल Z9 Turbo+ के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी संभावना है कि इसमें Z9 Turbo के समान ही स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं, चाहे प्रोसेसर अलग हो।


iQOO Z9 Turbo Specifications


iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एक IP64-रेटेड फोन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  2. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  4. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  6. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  7. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  8. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  9. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  10. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »