iQoo Z7 Pro 5G में होगा कर्व्ड डिस्प्ले, कंपनी ने किया डिजाइन का खुलासा

इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और बहुत स्लिम साइड बेजेल्स और सेंटर में अलाइंड होल-पंच फ्रंट कैमरा कटआउट है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 22:31 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z7 Pro 5G इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल हो सकता है
  • कंपनी ने एक ट्वीट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया है
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और बहुत स्लिम साइड बेजेल्स हैं

इसमें बहुत स्लिम साइड बेजेल्स और सेंटर में अलाइंड होल-पंच फ्रंट कैमरा कटआउट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का Z7 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकतदा है। कंपनी ने मार्च में Z7 सीरीज का बेस मॉडल और मई में Z7s लॉन्च किया था। iQoo Z7 Pro 5G इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल हो सकता है और इसमें बेहतर स्पेसिफिकेशंस होने की संभावना है। 

कंपनी की भारत में यूनिट के CEO, Nipun Marya ने एक ट्वीट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और बहुत स्लिम साइड बेजेल्स और सेंटर में अलाइंड होल-पंच फ्रंट कैमरा कटआउट है। हालांकि, iQoo ने देश इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस या बैक पैनल के डिजाइन के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। iQOO Z7s 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 दिया गया था। इसमें 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये है और 8 GB + 128 GB का 19,999 रुपये है। इसे Norway Blue और Pacific Night कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें 6 GB/8 GB का RAM दिया गया है जिसे वर्चुअल RAM से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 128 GB की स्टोरेज में माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ोतरी की जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए यह हैंडसेट मोशन कंट्रोल, 1,200 Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z7s 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 4,500mAh की बैटरी दी है, जो 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ महीनों में iQoo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Single speaker
  • Bloatware, spam from native apps
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.