iQoo Z7 5G का भारत में 21 मार्च को लॉन्च, प्राइस का हुआ खुलासा

इसके 6 GB के RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये और 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 15:52 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z7 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसके 21 मार्च को लॉन्च के साथ ही बिक्री शुरू हो जाएगी
  • इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को विशेषतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया है

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo के Z7 5G स्मार्टफोन को 21 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स का कुछ लीक्स से संकेत मिल चुका है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके प्राइस और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस पर कुछ विशेष बैंक ऑफर्स और लॉन्च पर डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को विशेषतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया है। 

iQoo Z7 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 6 GB के RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये और 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है। एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स के साथ इनका प्राइस घटकर क्रमशः 17,499 रुपये और 18,499 रुपये हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को Amazon और iQoo के ई-स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। ये दो कलर्स नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में उपलब्ध होगा। इसके 21 मार्च को लॉन्च के साथ ही बिक्री शुरू हो जाएगी। इस स्मार्टफोन के साथ तीन वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट और दो वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।  

iQoo Z7 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 5G SoC दिया गया है। यह Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर बेस्ड Funtouch OS पर चलेगा। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ है। 
Advertisement

iQoo Z7 5G के कैमरा सिस्टम के 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) पर 4K क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है। इसमें सुपर नाइट मोड भी है। यह स्मार्टफोन 44 W फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह 25 मिनट में लगभग 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। iQoo के भारत में CEO Nipun Marya ने हाल ही में Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि Z सीरीज के पिछले स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह लॉन्च के एक दिन में ही एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Processor, Market, iQoo, device, Launch, Amazon, charging, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.