• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • [Exclusive] iQoo Z7 की इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ: पढ़ें CEO निपुन मार्या के साथ हमारा खास इंटरव्यू

[Exclusive] iQoo Z7 की इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ: पढ़ें CEO निपुन मार्या के साथ हमारा खास इंटरव्यू

iQoo अपने अगले बड़े फोन लॉन्च के लिए तैयार है, और हमारे पास सभी दिलचस्प जानकारियां हैं।

[Exclusive] iQoo Z7 की इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ: पढ़ें CEO निपुन मार्या के साथ हमारा खास इंटरव्यू

iQoo 11 5G वर्तमान में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है

ख़ास बातें
  • Neo 7 स्मार्टफोन iQoo के बेस्ट सेलिंग फोन में से एक
  • iQoo Z7 होगा कंपनी का अलगा बड़ा लॉन्च
  • फिलहाल iQoo अपनी ऑनलाइन उपस्थिति पर फोकस करेगी
विज्ञापन
भारत में एक उभरते हुए स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में, iQoo के पास अब प्रोडक्ट्स का बहुत बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसमें मेनस्ट्रीम के मॉडल से लेकर फ्लैगशिप तक शामिल हैं। एक हालिया IDC रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को "आक्रामक शिपमेंट" की बदौलत भारत में मूल कंपनी वीवो (Vivo) के मार्केट शेयर को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया गया है। iQoo India के सीईओ निपुन मार्या (Nipun Marya) ने Gadgets 360 के साथ एक खास इंटरव्यू में बताया की, कंपनी के हालिया लॉन्च iQoo 11 5G और iQoo Neo 7 5G ने अब तक मार्केट में कैसा परफॉर्म किया? और साथ ही उन्होंने iQoo के अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च - iQoo Z7 के बारे में कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी भी शेयर की। नीचे पूरा इंटरव्यू पढ़ें।

नोट: कुछ जवाबों को स्पष्टता के लिए थोड़ा बदला गया है।

Gadgets 360: iQoo 11 और Neo 7 को अभी तक कैसा रिस्पॉन्स मिला है?

Nipun Marya: हमारे ग्राहकों ने हमारी पेशकशों पर बहुत भरोसा किया है और पिछले साल हमें ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में ऐप्पल (Apple) और वनप्लस (OnePlus) को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक ब्रांड बना दिया। इस गति को ध्यान में रखते हुए, हमने इस तिमाही में दो परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन iQoo 11 और Neo 7 लॉन्च किए, जो यूजर्स को उनके संबंधित प्राइस सेगमेंट में प्रतियोगिता की तुलना में प्रीमियम अनुभव और गेमिंग परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

Neo सीरीज में हमारे हालिया लॉन्च iQoo Neo 7 ने ग्राहकों के रिस्पॉन्स के मामले में हमें चौंका दिया, क्योंकि यह सेल के पहले दिन 25-30,000 रुपये के सेगमेंट में नंबर वन बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन बन गया। हम वास्तव में बेहद खुश हैं और अपनी कम्युनिटी और ग्राहकों को धन्यवाद करते हैं।

Gadgets 360: हमने iQoo Z7 के कई टीजर देख लिए हैं। हम इसके कब लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं?

Nipun Marya: Z सीरीज के आखिरी लॉन्च हुए स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसने इसे लॉन्च के एक दिन के भीतर अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बना दिया।

ग्राहकों की उम्मीदों और नए Z सीरीज स्मार्टफोन को लेकर बन रहे हाइप को ध्यान में रखते हुए, अब हम iQoo Z7 लेकर आ रहे हैं। यह सेगमेंट के लीडिंग स्मार्टफोन्स में से एक होने जा रहा है और प्रतियोगिता के मुकाबले में हर क्षेत्र में यह जबरदस्त फीचर्स के साथ ग्राहकों को लुभाएगा। पहली बार, हमारे पास एक ऐसा मॉडल है, जो खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है और 21 मार्च, 2023 को लॉन्च होने के लिए यह पूरी तरह तैयार है।

Gadgets 360: ऐसा क्या है, जो iQoo Z7 को भारत में उसकी प्रतिस्पर्धा से अलग बनाता है?

Nipun Marya: Z सीरीज को खास तौर पर उन युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जो किफायती कीमत पर इनोवेशन के साथ हाई परफॉर्मेंस पसंद करते हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में iQoo Z7 सबसे पावरफुल प्रोसेसर में से एक MediaTek Dimensity 920 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस होगा। स्मार्टफोन ने 480,000 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। स्मार्टफोन का अल्ट्रा-ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट हमारे यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। iQoo Z7 सेगमेंट में भारत के पहले 64-मेगापिक्सल OIS कैमरा सिस्टम के साथ एक अच्छा फोटोग्राफी अनुभव लाने जा रहा है।

Gadgets 360: Z7 किस प्राइस सेगमेंट में आएगा और इसकी खासियत क्या है?

Nipun Marya: iQoo Z7 फोन 20,000 रुपये के अंदर भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसकी खासियतें MediaTek Dimensity 920 SoC, 480,000+ का AnTuTu स्कोर, एक अल्ट्रा-ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और 64-मेगापिक्सल OIS कैमरा हैं। Z7 में इन खासियतों के अलावा और भी बहुत कुछ है, जो 21 मार्च को लॉन्च के दिन सबके सामने आएगा।

Gadgets 360: आप हमारे रीडर्स के साथ iQoo Z7 के बारे में और क्या जानकारी शेयर कर सकते हैं?

Nipun Marya: iQoo Z7 सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स के साथ एक पावर-पैक परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। यह 44W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जो स्मार्टफोन को केवल 25 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज करेगा। iQoo Z7 को बेहतर ग्रिप देने के लिए एक फ्लैट और लाइट बॉडी बिल्ड मिलता है और साथ ही इसे बोल्ड और यूनिक कलर कॉम्बिनेशन के साथ डिजाइन किया गया है। यह मौजूदा प्रतियोगिता के समान लेटेस्ट FunTouch OS 13 के साथ आएगा।

Gadgets 360: iQoo के लिए बड़ी प्राथमिकता क्या है - ऑफलाइन या ऑनलाइन बिक्री चैनल?

Nipun Marya: हमारी ऑफलाइन जाने और देश के कोने-कोने में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की योजना है, अभी के लिए हम अपनी मार्केट उपस्थिति बढ़ाने और ऑनलाइन सेगमेंट में बढ़त हासिल करने पर ध्यान देना जारी रखेंगे।ऑफलाइन चैनल भी उतने ही अहम हैं, जितने ऑनलाइन चैनल। अभी के लिए, अपने ग्राहकों को परेशानी मुक्त ऑफ्टर-सेल्स सर्विस देने के लिए, iQoo ग्राहक देश भर में स्थित कंपनी के स्वामित्व वाले 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स में से किसी पर भी जा सकते हैं।

Gadgets 360: iQoo का टारगेट ऑडियंस कौन है?

Nipun Marya: iQoo का टारगेट बेहतरीन इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के जरिए ग्राहकों को नए अनुभवों का आनंद देना है, खास तौर पर देश के सभी हिस्सों से आने वाले इंटरनेट जनरेशन के युवाओं और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों को। ये डिजिटल नेटिव हैं, जो मैक्सिमम परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी की उम्मीद करते हैं, क्योंकि वे अपने स्मार्ट डिवाइस के जरिए डिजिटल दुनिया को खंगालते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »