iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट

भारत में iQOO Z11 को 15 जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है
  • बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench AI पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है

इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

Photo Credit: iQOO

बड़े हैंडसेट मेकर्स में शामिल iQOO का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में iQOO Z11 को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में पेश होने वाला iQOO Z11 का वर्जन इसके इंटरनेशनल मॉडल से अलग हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की एक बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी लिस्टिंग हुई है। 

भारत में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी की Z11 सीरीज के एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का टीजर दिया है। हालांकि, कंपनी ने स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह iQOO Z11 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,020 mAh की बैटरी है। 

Advertisement

हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में iQOO Z11 को 15 जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench AI पर इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। भारत में लॉन्च होने वाला iQOO Z11 हाल ही में लाए गए Vivo S60e का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

देश में इस वर्ष मार्च में iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.