iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। यह डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 18:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा
  • iQOO Z11 में 7,050 mAh की BlueVolt बैटरी दी जाएगी
  • भारत में iQOO Z11 को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा। इसके साथ iQOO Buds को भी लाया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। iQOO Z11 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। iQOO Z11 में 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा। देश में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। 

भारत में iQOO Z11 को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और ग्रीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Z11 में 7,050 mAh की BlueVolt बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 40,000 रुपये से कम का होगा। इस प्राइस रेंज में iQOO Z11 का मुकाबला Motorola Edge 70 Pro और Redmi Turbo 5 से हो सकता है। iQOO Z11 में 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। यह डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में Eye Protection Mode भी मिलेगा। iQOO Z11 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

इस वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला रियर कैमरा सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। iQOO Z11 में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ऊपर के हिस्से में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन होंगे। इसकी दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm और भार लगभग 199 ग्राम का होगा। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.