iQOO Z10R 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,499 रुपये, 8 GB + 256 GB का 21,499 रुपये और 12 GB + 256 GB का 23,499 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के साथ है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 7400 दिया गया है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है

इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Z10R 5G पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की देश में बिक्री शुरू हो गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 7400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। 

iQOO Z10R 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,499 रुपये, 8 GB + 256 GB का 21,499 रुपये और 12 GB + 256 GB का 23,499 रुपये का है। इसे देश में iQOO के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर के तहत, चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का बोनस लिया जा सकता है। इस ऑफर के साथ इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट का प्राइस घटकर 17,499 रुपये हो जाएगा। इसके अन्य वेरिएंट्स को 19,499 रुपये और 21,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा छह महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। इसे Aquamarine और  Moonstone कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Z10R के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। iQOO ने इसके लिए दो वर्ष के Android अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

Advertisement

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search और AI Note Assist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,700 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.