iQoo Z1 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

iQoo Z1 5G की कीमत CNY 2,198 (करीब 23,400 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

iQoo Z1 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है iQoo Z1 5G में
  • iQoo Z1 5G की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • iQoo Z1 5G की बैटरी 4,500 एमएएच की है
विज्ञापन
Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर के साथ अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQoo Z1 5G लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, होल-पंच डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। आइकू ज़ेड1 में स्टीरियो स्पीकर्स और स्मार्ट पीए एंप्लिफायर दिए गए हैं। फोन के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं।
 

iQoo Z1 5G price, availability details

आइकू ज़ेड1 5जी की कीमत CNY 2,198 (करीब 23,400 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 2,498 (करीब 26,600 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को CNY 2,798 (करीब 29,800 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन गैलेक्सी सिल्वर और स्पेस ब्लू रंग में बिेकेगा। यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
 

iQoo Z1 5G specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड1 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर चलता है। इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 400 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। डिस्प्ले पैनल 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर के साथ ARM Mali-G77 GPU दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक LPDDR4X RAM दिया जाएगा। फोन तीन रियर कैमरों वाला है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। हैंडसेट में सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQoo Z1 5G की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

iQoo Z1 5G की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »