iQOO Z10R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च

इस स्मार्टफोन को Aquamarine और Moonstone कलर्स में लाया जाएगा। इसमें फ्रंट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2025 16:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा
  • यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन की 5,700mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग के सपोर्ट के साथ होगी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Z10R अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल होगा। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा। iQOO का दावा है कि यह देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसकी 5,700 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iQOO Z10R के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को Aquamarine और Moonstone कलर्स में लाया जाएगा। इसमें फ्रंट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के  साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। यह iQOO की Z10 सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z10, iQOO Z10x और iQOO Z10 Lite शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में iQOO 13 सीरीज का बेस मॉडल नए Ace Green कलर के साथ देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का हार्डवर iQOO 13 के स्टैंडर्ड वेरिएंट के समान है। 
Advertisement

iQOO Z10R में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जाएगा। इसे 7,50,000 प्वाइंट से अधिक का AnTuTu स्कोर मिला है। इसमें पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें दो कैमरा और एक Aura Light दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर यूनिट दी जाएगी। iQOO Z10R में हीट को घटाने के लिए बड़ा ग्रेफाइट कूलिंग एरिया होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Note Assist जैसे फीचर्स मिलेंगे। iQOO Z10R की थिकनेस 7.39 mm की होगी। iQOO ने बताया है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट होगा। 

इस स्मार्टफोन की 5,700 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iQOO Z10R के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर vivo I2410 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह iQOO Z10R हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.