iQoo अगले महीने लॉन्च करेगी Neo 9 सीरीज, कंपनी ने दिया टीजर

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.78 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के 9 Pro मॉडल को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है
  • कंपनी का iQoo 12 5G भी अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • iQoo के कुछ स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है

इस महीने की शुरुआत में iQoo 12 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo की Neo 9 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष मई में पेश की गई iQoo Neo 8 सीरीज की जगह लेगी। कंपनी ने Neo 9 सीरीज के एक स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें डुअल कैमरा यूनिट है। यह रेड और डुअल-टोन डिजाइन में दिख रहा है। 

iQoo ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Neo 9 सीरीज को अगले महीने लॉन्च करने की पुष्टि की है। इसके साथ ही इस सीरीज के एक स्मार्टफोन का टीजर भी दिया है। इसके टॉप पर एक कोने में वॉल्यूम रॉकर्स और दूसरे कोने पर पावर बटन है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सीरीज के 9 Pro मॉडल को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर V2339A के साथ देखा गया है। इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। iQoo Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Neo 8 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ था। इनकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी का iQoo 12 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष जनवरी में पेश किए गए iQoo 11 5G की जगह लेगा। इस महीने की शुरुआत में iQoo 12 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल हैं। हालांकि, iQoo 11 Pro को देश में नहीं लाया गया था। इस वजह से केवल iQoo 12 ही भारत में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इससे पहले iQoo की भारत में यूनिट ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQoo 11 5G का 16 GB + 256 GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका लिस्टेड प्राइस 51,999 रुपये है और बैंक ऑफर के साथ यह 2,000 रुपये तक कम हो सकता है। इसके साथ Vivo TWS Air ईयरबड्स मुफ्त मिलेगा, जिसका प्राइस 2,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC 16 GB के LPDDR5x RAM के साथ है। इसका 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 1,800 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस लेवल है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  2. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  3. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  4. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  5. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  6. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  7. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  8. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  9. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  10. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.