iQoo Neo 7 Pro के 5000mAh बैटरी, 50 MP कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च की संभावना

कंपनी का यह स्मार्टफोन इस वर्ष फरवरी में देश में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का अगला वर्जन होगा

iQoo Neo 7 Pro के 5000mAh बैटरी, 50 MP कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च की संभावना

इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को जून के अंत में लॉन्च किया जा सकता है
  • यह फरवरी में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का अगला वर्जन होगा
  • iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने अपने Neo 7 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की है। यह इस वर्ष फरवरी में देश में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का अगला वर्जन होगा। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC दिया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। iQoo Neo 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को जून के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में iQoo के देश में CEO, Nipun Marya ने एक नए हैंडसेट की इमेज ट्वीट की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि यह जल्द आ रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए टीजर में इमेज के बीच में "Neo" था और इसके ऊपर और नीचे "7" और "P" दिख रहा है। टीजर से इसके Neo 7 Pro होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है। यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे यह केवल 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। iQoo Neo 7 5G का लॉन्च पर प्राइस 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये था। इसके 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 33,999 रुपये है। इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था। डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर मिलता है। इसके रियर कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट, मैक्रो, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, स्लो मोशन, पैनोरमा और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • कमियां
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »