• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, लेदर बैक पैनल के साथ इस दिन लॉन्‍च होगी iQoo Neo 8 सीरीज, जानें बाकी खूबियां

12GB रैम, लेदर बैक पैनल के साथ इस दिन लॉन्‍च होगी iQoo Neo 8 सीरीज, जानें बाकी खूबियां

iQoo Neo 8 : कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक छोटा वीडियो भी अपलोड किया है, जो नियो 8 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि करता है।

12GB रैम, लेदर बैक पैनल के साथ इस दिन लॉन्‍च होगी iQoo Neo 8 सीरीज, जानें बाकी खूबियां

iQoo Neo 8 : ‘iQoo Neo 8 प्रो’ स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • 23 मई को चीन में लॉन्‍च होंगे आईकू के नए स्‍मार्टफोन
  • कंंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अपलोड किया वीडियो
  • फोन्‍स के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी आए सामने
विज्ञापन
iQoo Neo 8 सीरीज की लॉन्‍च डेट का ऐलान हो गया है। कंपनी ने बताया है कि वह 23 मई को चीन में अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी। iQoo ने खुलासा किया है कि लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक छोटा वीडियो भी अपलोड किया है, जो नियो 8 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि करता है। इस वीडियो से iQoo Neo 8 के डिजाइन का पता चलता है। फोन का बैक पैनल लाल रंग का वीगन लेदर दिखाई देता है। 

iQoo Neo 8 का बैक कैमरा मॉड्यूल आयताकार आकार में आ सकता है। उसमें कार्बन फाइबर जैसे पैटर्न हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) की खूबी के साथ आता है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन में दिए जाने वाले कैमरा कितने मेगापिक्‍सल के होंगे और क्‍या-क्‍या खूबियां उनमें होंगी। 

iQoo Neo 8 में दिए जाने वाले प्रोसेसर की बात करे तो ‘स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर होगा, साथ में Vivo V1+ इमेज सिग्‍नल प्रोसेसर भी दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि iQoo Neo 8 5G स्‍मार्टफोन को 12GB + 256GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जबकि iQoo Neo 8 Pro को 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। दोनों फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। डिस्‍प्‍ले के टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा, जहां फ्रंट कैमरा फ‍िट रहेगा।

iQoo Neo 8 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX866V कैमरा सेंसर होने की खबरें हैं। यह मेन कैमरा सेंसर हो सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। iQoo Neo 8 5G को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन चीन में एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ओरिजिन ओएस 3 के साथ लॉन्‍च किए जा सकते हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • कमियां
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  4. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  6. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  8. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  9. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  10. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »