• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 जैसे धांसू फीचर्स के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन!

6000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 जैसे धांसू फीचर्स के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन!

iQOO Neo 7 SE  फोन 2 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी iQOO 11 सीरीज को भी 2 दिसंबर को ही लॉन्च करने जा रही है।

6000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 जैसे धांसू फीचर्स के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन!

Infinix Hot 20 Play में कंपनी 6000एमएएच बैटरी कैपिसिटी दे रही है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 7 SE और iQOO 11 दोनों फोन 2 दिसंबर को होंगे लॉन्च
  • iQOO 11 सीरीज में iQOO 11 और iQOO 11 Pro होंगे लॉन्च
  • iQOO Neo 7 SE में होंगे फ्लैगशिप फीचर्स
विज्ञापन
कई यूजर्स अक्सर लेटेस्ट स्मार्टफोन (latest smartphone) इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। नए स्मार्टफोन नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाते हैं, इसलिए स्मार्टफोन लवर्स में लेटेस्ट लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ धांसू स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने जा रहे हैं। हालांकि लिस्ट बहुत लंबी नहीं है, लेकिन उम्मीद है आप भी इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानना चाह रहे होंगे। 

सबसे पहले बात करते हैं iQOO की। कंपनी का iQOO Neo 7 SE और iQOO 11 फोन जल्द लॉन्च होने जा रहा है। इनके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

iQOO Neo 7 SE 
iQOO Neo 7 को कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब iQOO Neo 7 SE लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन 2 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में इसे किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा, यह बहुत महत्वपूर्ण होगा। फोन में 6.78 इंच फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की संभावना है। यह MediaTek Dimensity 8200 SoC से लैस होगा और बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की हो सकती है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है जबकि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल होने की बात कही गई है।

iQOO 11 
कंपनी iQOO 11 सीरीज को भी 2 दिसंबर को ही लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में iQOO 11 और iQOO 11 Pro मॉडल्स लॉन्च किए जाने की संभावना है। पहले इस सीरीज को चीन और मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 होने की बात कही गई है। वहीं, iQOO 11 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके वनिला मॉडल में 6.78 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसका रियर मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी और 120W  फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

Infinix Hot 20 
Infinix ने भारत में पिछले कुछ समय में बजट रेंज में दमदार फीचर्स वाले फोन पेश किए हैं। अब कंपनी Infinix Hot 20 सीरीज लेकर आ रही है। यह सीरीज भारत में 1 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसमें Infinix Hot 20 5G और Infinix Hot 20 Play को लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे का रहेगा। 

Infinix Hot 20 में 6.6 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा, डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 5जी कनेक्टिविटी भी होगी। 

Infinix Hot 20 Play की बात करें तो यह हैंडसेट 6.82 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें रिफ्रेश रेट 90Hz दिए जाने की संभावना है। फोन में MediaTek Helio G37 चिपसेट होगा। इसका रियर मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और साथ में रियर में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। इसमें बड़ी बटैरी दी गई है। कंपनी इसे 6000एमएएच बैटरी के साथ पेश करने वाली है, जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »