iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी

iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग से बचने में मदद मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 15:50 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2K+ AMOLED पैनल और 185 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है
  • iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। iQOO Neo 12 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO Neo 12 को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K+ AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया जा सकता है। इस पैनल के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें Visionox का फोर्थ-जेनरेशन pTSF ल्युमिनिसेंट मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। 

Advertisement

iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग से बचने में मदद मिलेगी। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इसके साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,621 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,078 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में iQOO 16 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। भारत में iQOO 15 की तुलना में iQOO 16 का प्राइस 30 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में iQOO 16 की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU है।  इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  2. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  3. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  4. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  5. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  6. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  7. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  9. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  10. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.