iQOO को तलाश है 25 वर्ष से छोटे चीफ गेमिंग ऑफिसर की, आपके पास है 10 लाख कमाने का मौका

iQOO का CGO iQOO में लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेगा और उसका मुख्य उद्देश्य गेमर्स के लिए एक फुल स्मार्टफोन पैकेज बनाने के लिए गेमिंग इनसाइट्स का आदान-प्रदान करना होगा, जिसमें गेमप्ले, गेमिंग स्टाइल, प्रेजेंटेशन और गेम इंटरप्रिटेशन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2023 19:53 IST
ख़ास बातें
  • iQOO ने CGO की भर्ती के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं
  • आवेदक की उम्र 25 वर्ष से कम हो और वह युवा गेमिंग उत्साही होना चाहिए
  • QOO का CGO iQOO में लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेगा

रजिस्ट्रेशन आज, 30 मई, 2023 से शुरू हो गए हैं और 11 जून, 2023 को समाप्त होंगे।

iQOO इंडिया गेमिंग के शौकीनों में से एक को कंपनी के लिए चीफ गेमिंग ऑफिसर (CGO) बनने का मौका दे रहा है। इसके लिए कंपनी ने अपनी अनोखी तलाश शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक खास सब डोमेन तैयार किया है, जिसमें इस मुहीम की सभी जानकारी दी गई है। कंपनी को एक ऐसे शख्स की तलाश है, जो मोबाइल फोन पर बेहतरीन गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स अनुभव बनाने के लिए उनके साथ जुड़े। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

iQOO India ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी को भारत में एक चीफ गेमिंग ऑफिसर की तलाश है, जिसकी उम्र 25 वर्ष से कम हो और वह युवा गेमिंग उत्साही होना चाहिए। iQOO का कहना है कि चीफ गेमिंग ऑफिसर को न केवल iQOO में टीमों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा, बल्कि देश भर के टॉप गेमर्स और गेमिंग कम्युनिटी के साथ भी अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा।

iQOO का CGO iQOO में लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेगा और उसका मुख्य उद्देश्य गेमर्स के लिए एक फुल स्मार्टफोन पैकेज बनाने के लिए गेमिंग इनसाइट्स का आदान-प्रदान करना होगा, जिसमें गेमप्ले, गेमिंग स्टाइल, प्रेजेंटेशन और गेम इंटरप्रिटेशन शामिल हैं। 

इतना ही नहीं, iQOO इंडिया CGO को 10 लाख रुपये की पेशकश कर रहा है। अगर आप भी गेमिंग के शौकीन है और गेमिंग को लेकर अच्छी जानकारी रखते हैं और साथ ही आप भी 10 लाख रुपये में अपनी इस ड्रीम जॉब को करना चाहते हैं, तो रजिस्टर करने का तरीका नीचे दिए गया है।
Advertisement

खुद को iQOO CGO के लिए रजिस्टर करने के लिए आपको iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम/यूआरएल, अपना शहर और आपको कौनसा गेम खेलना पसंद है, इन डिटेल्स को भरना होगा। 
Advertisement

रजिस्ट्रेशन आज, 30 मई, 2023 से शुरू हो गए हैं और 11 जून, 2023 को समाप्त होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo, iQoo India, iQOO CGO, iQOO Chief Gaming Officer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.