iQoo 5 और iQoo 5 Pro लॉन्च, 50 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस

डुअल-सिम iQoo 5 और iQoo 5 Proफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.5 पर चलते हैं। फोन में 6.56 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

iQoo 5 और iQoo 5 Pro लॉन्च, 50 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस
ख़ास बातें
  • दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा हैं
  • 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है iQoo 5 Pro
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हैं iQoo 5 और iQoo 5 Pro
विज्ञापन
iQoo 5 Pro और iQoo 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन से Vivo ब्रांड ने पर्दा उठा लिया है। अहम खासियतों की बात करें, तो आइको 5 प्रो स्मार्टफोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आइको 5 और आइको 5 प्रो हैंडसेट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच का होल-पंच डिस्प्ले हैं। दोनों ही डिवाइस में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन UFS 3.1 स्टोरेज से लैस हैं। दोनों डिवाइस में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। बता दें कि भारतीय मार्केट iQoo, Vivo से स्वतंत्र ब्रांड है।
 

iQoo 5 Pro, iQoo 5 price and release date

चीनी मार्केट में आइको 5 प्रो की कीमत CNY 4,998 (करीब 53,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। ग्राहक फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 5,498 (करीब 59,300 रुपये) में खरीद पाएंगे। यह वेरिएंट ट्रैक वर्ज़न और लिजेंडरी एडिशन कलर विकल्प में मिलता है। दूसरी तरफ, iQoo 5 की कीमत CNY 3,998 (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को CNY 4,298 (करीब 46,300 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल CNY 4,598 (करीब 49,600 रुपये) में उपलब्ध होगा। आइको 5 मॉडल को स्टार ट्रेस और हाउ यैंग रंग में बेचा जाएगा।

फिलहाल, आइको 5 सीरीज़ को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

iQoo 5, iQoo 5 Pro specifications

डुअल-सिम आइको 5 और आइको 5 प्रो फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.5 पर चलते हैं। फोन में 6.56 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर10+ सपोर्ट और 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। दोनों ही डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है।
 
iqoo

iQoo 5 और iQoo 5 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल का Samsung GN1 प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.85 अपर्चर के साथ। आइको 5 में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। दूसरी तरफ, iQoo 5 Pro में तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीस्कोप सेंसर है। iQoo 5 Pro ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, 60x डिजिटल ज़ूम और 5x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है।

आगे की तरफ दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। दोनों ही डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। आइको 5 की बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दूसरी तरफ, आइको 5 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी है, लेकिन इसे 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »