iQoo 5 सीरीज़ को इस महीने लॉन्च किए जाने का दावा

कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज़ होने के नाते, हम iQoo 5 सीरीज़ में लेटेस्ट हार्डवेयर की उम्मीद कर सकते हैं। संभावना है कि यह स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस हो और इसमें हाल ही में पेश की गई 120 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हो

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 5 सीरीज़ स्मार्टफोन हो सकते हैं स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस
  • कंपनी कर सकती है iQoo 4 को स्किप
  • पहले चीन में लॉन्च की जा सकती है आइकू 5 सीरीज़

Photo Credit: कंपनी ने iQoo 3 सीरीज़ भारत में पिछले साल लॉन्च की थी

iQoo 5 स्मार्टफोन सीरीज़ इस महीने लॉन्च की जा सकती है, जिसकी जानकारी जाने-माने टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर दी है। टिप्सटर के दावे से लग रहा है कि कंपनी iQoo 4 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च न करके सीधे आइकू 5 लाने की तैयारी कर रही है। बता दें, कंपनी ने iQoo 3 सीरीज़ भारत में पिछले साल लॉन्च की थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि कंपनी आइकू 4 से पर्दा उठाएगी। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट प्रतीत होता है कि कंपनी द्वारा आइकू 4 को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है। फिलहाल, आइकू की आगामी सीरीज़ को लेकर कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, तो ऐसे में लॉन्च की खबर को केवल मनोरंजन के तौर पर जान लेना चाहिए।
 

Digital Chat Station (अनुवादित) टिप्सटर के द्वारा साझा किए पोस्ट में साधारण तौर पर खुलासा किया गया है कि  iQoo 5 सीरीज़ इस महीने लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में टिप्सटर के इस पोस्ट से दो संकेत प्राप्त होते हैं। पहला ये कि iQoo कंपनी iQoo 4 सीरीज़ को स्किप करने की योजना बना रही है, जो कि कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। दूसरा संकेत यह कि आइकू 5 सीरीज़ के तहत एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। संभावना तो यह भी है कि यह नई सीरीज़ पहले चीनी में लॉन्च की जा सकती है और उसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज़ होने के नाते, हम आइकू 5 सीरीज़ में लेटेस्ट हार्डवेयर की उम्मीद कर सकते हैं। संभावना है कि यह स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस हो और इसमें हाल ही में पेश की गई 120 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हो। इसके अलावा इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

याद दिला दें, आइकू ने 120 वाट अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए कहा था कि यह 4,000 एमएएच बैटरी को 15 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखती है। तब खबरें आई थी कि इस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हो सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 5, iQoo 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.