iQoo 3 की भारत में यह होगी कीमत, स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

iQoo 3 में सुपर एमोलेड पैनल वाला 'पोलर व्यू डिस्प्ले' होगा। इसमें एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज होगी। आइको 3 में 55W सुपर फ्लैश चार्ज के साथ 4,400 एमएएच बैटरी शामिल होगी।

iQoo 3 की भारत में यह होगी कीमत, स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा

iQoo 3 5G की भारत में कीमत 45,000 रुपये से कम होने का दावा है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन की कीमत 45,000 रुपये से कम होगी
  • आइको 3 में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा
विज्ञापन
iQoo 3 स्मार्टफोन भारत में 25 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी इसके कुछ टीज़र के जरिए डिवाइस की कुछ जानकारी साझा भी कर चुकी है। फोन में 48-मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला क्वाड कैमरा सेटअप होगा और साथ ही इसमें AI आई ट्रैकिंग तकनीक भी शामिल होगी। अब नए लीक में आइको के आगामी फ्लैगशिप आइको 3 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी मिली है। आइको इंडिया के निदेशक गगन अरोड़ा ने भी अलग से पुष्टि की है कि फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएगा।

अरोड़ा ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया है iQoo 3 के 4जी और 5जी मॉडल दोनों लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी गेमिंग के लिए साइड पैनल पर मॉन्सटर टच बटन भी देग इसके अलावा फोन में अल्ट्रा गेम मोड और 180Hz टच रिस्पॉन्स रेट भी शामिल होगा।

91Mobiles की एक ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि iQoo 3 की भारत में कीमत 45,000 रुपये के अंदर होगी। इसके 4G वेरिएंट की कीमत लगभग 35,000 रुपये होने का दावा है। वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, आइको 3 की कई तस्वीरें Weibo पर भी सामने आई हैं। ये तस्वीरें एक निजी इवेंट में ली गई लगती हैं। तस्वीरों में फोन के डिज़ाइन का भी खुलासा होता है। यह भी देखा जा सकता है कि फोन को वॉलकेनो ऑरेंज, टॉरनेडो ब्लैक और क्वांटम सिल्वर रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। इसके पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जबकि स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर सेल्फी कैमरा कट आउट शामिल होगा।

एक तस्वीर में iQoo 3 की मुख्य स्पेसिफिकेशन को भी देखा जा सकता है। फोन सुपर एमोलेड पैनल वाले 'पोलर व्यू डिस्प्ले' के साथ आएगा। इसमें एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज होगी। फ्लैगशिप फोन में 55W सुपर फ्लैश चार्ज के साथ 4,400 एमएएच बैटरी दी जाएगी, साथ ही एक HiFi AK4377A PA एम्प्लिफायर भी होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »