iQoo 3 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

iQoo 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

iQoo 3 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

iQoo 3 के 4जी और 5जी वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं

ख़ास बातें
  • आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं
  • आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है
  • iQoo 3 के 5जी वेरिएंट का दाम 44,990 रुपये है
विज्ञापन
iQoo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइकू ब्रांड के इस 5जी स्मार्टफोन को मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। यह प्रेशर सेंसेटिव शोल्डर बटन्स और 4डी वाइब्रेशन फीडबैक के साथ आता है। आइकू 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ ज़्यादा सक्षम LPDD5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। आइकू 3 एचडीआर 10+ डिस्प्ले से लैस है। यह 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें टॉप पर एक होल-पंच है। आइकू 3 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
 

iQoo 3 price in India, availability

आइकू 3 के 4जी और 5जी वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया है। 5जी सपोर्ट सिर्फ फोन के प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है। iQoo 3 के 4जी वेरिएंट के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 36,990 रुपये है। 4जी वेरिएंट के 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल को 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। आइकू 3 का 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल 5G सपोर्ट के साथ आता है। ग्राहकों को इस मॉडल को 44,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह क्वांटम सिल्वर, वोलकेनो ऑरेंज और टोरेंडो ब्लैक रंग में मिलेगा। फोन की पहली सेल 4 मार्च को आयोजित होगी। यह Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iQoo.com पर मिलेगा।


iQoo 3 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो के ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का फायदा होगा।
 

iQoo 3 specifications

डुअल-सिम आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ आता है।
 
iqoo

आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।

iQoo 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।

स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 3, iQoo 3 price in India, iQoo 3 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »