iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल

आगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच फ्लैट Samsung डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • iQOO 16 में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई थी। iQOO 16 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच फ्लैट Samsung डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQOO 16 में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Adreno 850 GPU हो सकता है। 

Advertisement

iQOO 16 में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - I2601 के साथ देखा गया था। मेमोरी चिप के प्राइसेज बढ़ने की वजह से iQOO 16 को भारत में पेश करने की कम संभावना है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

आगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स  के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.