iQOO 15 जल्द होगा लॉन्च, NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2025 21:04 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा
  • इसे अगले महीने भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO 15 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। iQOO 15 में 6.85 इंच 2K 8T LTPO डिस्प्ले होगा इस स्मार्टफोन में Q3 गेमिंग चिप दिया जाएगा। 

थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर iQOO 15 की मॉडल नंबर - i2501 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। इसे अगले महीने भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। NBTC पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में 5G कम्पैटिबिलिटी के साथ GSM, WCDMA, LTE और NR नेटवर्क होने का संकेत मिला है। iQOO 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। iQOO ने बताया है कि नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। iQOO 15 में सिक्योरिटी के लिए न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में दिया गया था। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। 

Vivo के सब-ब्रांड iQOO के एक एग्जिक्यूटिव ने हाल ही में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इससे बैटरी को प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K 8T LTPO Samsung डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 8K वेपर चैंबर (VC) डोम कूलिंग सिस्टम होगा। iQOO Neo 11 भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.