7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo के इस सब-ब्रांड ने इसके साथ iQOO 15 Honor of Kings 10th एनिवर्सरी कलेक्टर्स एडिशन को भी 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज में पेश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 14:24 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन पांच स्टोरेज और चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO ने iQOO 15 को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन पांच स्टोरेज और चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने इसके साथ iQOO 15 Honor of Kings 10th एनिवर्सरी कलेक्टर्स एडिशन को भी 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज में पेश किया है।  

iQOO 15 का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,199 (लगभग लगभग 51,900 रुपये),  16 GB + 256 GB का CNY 4,499 (लगभग 55,600 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 58,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB का CNY 4,999 (लगभग 61,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 68,000 रुपये) का है। iQOO 15 के Honor of Kings 10th एनिवर्सरी कलेक्टर्स एडिशन को ब्लू कलर में लाया गया है। इसका प्राइस CNY 5,499 (लगभग 68,000 रुपये) का है। 

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 508 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 10 x तक ऑप्टिकल जूम और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन Scenery और  Night Scene फोटोग्राफी, माइक्रो फिल्म मोड और Fisheye मोड को सपोर्ट करता है। 

Advertisement

iQOO 15 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou और Galileo के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.65 × 76.80 × 8.10 mm और भार लगभग 221 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.