iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!

Vivo T5 Pro को कंपनी ने 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब फोन 3 हजार रुपये महंगा हो गया है और यह 32,999 रुपये में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2026 15:44 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15R फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है।
  • iQOO Neo 10 फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo T5 Pro 5G फोन 3 हजार रुपये महंगा हो गया है।

iQOO 15R फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है।

स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने डिवाइसेज के दाम बढ़ाती जा रही हैं। कारण साफ है कि ग्लोबल लेवल पर कम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतें और उत्पादन में हो रही ज्यादा लागत! पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें 2 हजार रुपये से 3 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। यह सिलसिला अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। मैमोरी चिप की शॉर्टेज और AI में बढ़ता निवेश डिमांड-सप्लाई में बड़ा गैप पैदा करता जा रहा है। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि की बढ़ती कीमतों में नजर आ रहा है। अब Vivo, iQOO ने अपने कई स्मार्टफोन 3 हजार रुपये तक महंगे कर दिए हैं। 

iQOO के तीन स्मार्टफोन्स महंगे हो गए हैं। इनमें iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 शामिल है। वहीं, Vivo का हालिया Vivo T5 Pro भी महंगा हो गया है। इन सभी स्मार्टफोन्स में 8GB रैम से लेकर 16GB रैम तक के वेरिएंट्स मिलते हैं। X पर टिप्स्टर संजू चौधरी ने फोन की सभी बढ़ी कीमतों की जानकारी दी है। आइए जानते हैं किस फोन की कितनी बढ़ी है कीमत। 

Advertisement

Price hike alert🚨
iQOO/Vivo has increased the prices of their smartphones by up to 3K:

15:
12/256GB : ₹72,999 → ₹74,999
16/512GB : ₹79,999 → ₹81,999

15R:
8/256: ₹46,999 → ₹47,999
12/256GB : ₹50,999 → ₹52,999
12/512GB : ₹57,999 → ₹59,999

Neo 10:
8/256:…

— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) June 12, 2026

iQOO 15
iQOO 15 को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था जिसमें इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। अब फोन की कीमत 2 हजार रुपये से बढ़ गई है और यह वेरिएंट 74,999 रुपये में आता है। फोन का 16GB+512GB वेरिएंट 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है। 

iQOO 15 फोन में Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6000 निट्स की ब्राइटनेस है और यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

iQOO 15R
iQOO 15R का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 46,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब फोन 1 हजार रुपये महंगा हो गया है और यह 47,999 रुपये में आता है। फोन का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 50,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 52,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 57,999 रुपये में आया था। अब इसकी कीमत 59,999 रुपये हो गई है। 

iQOO 15R फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। यह एक स्लिम फोन है जो 7.9mm मोटाई के साथ आता है। फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी है। यह 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। 

iQOO Neo 10
iQOO Neo 10 को कंपनी ने 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब फोन 2 हजार रुपये महंगा हो गया है और यह 39,999 रुपये में आता है। फोन का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 44,999 रुपये हो गई है। 

Advertisement

iQOO Neo 10 फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU है।

Vivo T5 Pro
Vivo T5 Pro को कंपनी ने 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब फोन 3 हजार रुपये महंगा हो गया है और यह 32,999 रुपये में आता है। फोन का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 36,999 रुपये हो गई है। 

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • Bad
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Outstanding performance for its price
  • Smooth 144Hz AMOLED display
  • Outstanding battery life and charging speeds
  • Long software support commitment
  • Bad
  • Average ultra-wide-angle camera
  • Some pre-installed apps remain
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2750 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

9020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.