• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 13 में मिलेगा 2K रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले, तगड़ा फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर! कब होगा लॉन्‍च? जानें

iQOO 13 में मिलेगा 2K रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले, तगड़ा फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर! कब होगा लॉन्‍च? जानें

iQOO 13 स्‍मार्टफोन में iQOO 12 के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

iQOO 13 में मिलेगा 2K रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले, तगड़ा फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर! कब होगा लॉन्‍च? जानें

कहा जाता है कि फोन के टॉप वेरिएंट में 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 को लॉन्‍च किया जाएगा इस साल के आखिर में
  • इसमें मिल सकता है 2K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले
  • क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से होगा पैक
विज्ञापन
बीते कुछ साल से य‍ह सिलसिला चल पड़ा है कि तमाम चीनी ब्रैंड्स अपने फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन्‍स को साल के आखिरी महीनों में लॉन्‍च करते हैं। इसकी एक बड़ी वजह प्रोसेसर है। क्‍वॉलकॉम अपने पावरफुल स्‍नैपड्रैगन चिपसेट्स को अक्‍टूबर के आसपास पेश करती है। इस बार भी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 को 2024 की आखिरी त‍िमाही में लाया जाएगा और उसके बाद तमाम महंगे फोन्‍स में यह पैक होकर आएगा। Xiaomi, Oneplus, Vivo की नई फ्लैगशिप सीरीज Snapdragon 8 Gen 4 से पैक होंगी। iQOO की भी यही तैयारी है। iQOO 13 सीरीज को नवंबर में लाया जा सकता है। इसके प्रमुख स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर लीक हुए हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, iQOO 13 स्‍मार्टफोन में iQOO 12 के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने बताया है कि iQOO 13 में फ्लैट OLED पैनल हो सकता है, जो 2K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। इसमें सिंगल पॉइंट अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंंट सेंसर दिया जाएगा। ऐसा लगता है कि यह काफी क्विक रेस्‍पॉन्‍स करेगा। 

गेमिंग एक्‍सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए नए आईकू फोन में बड़े साइज की एक्‍स-एक्सिस लीनियर मोटर लगाई जाएगी। हालांकि प्रोसेसर के बारे में डीसीएस ने कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया है। इतना अनुमान मिला है कि यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा जो डिवाइस को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से प्रोटेक्‍ट करेगा। 

पिछले साल आए iQOO 12 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा,  64 मेगापिक्‍सल का 3x पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया था। DCS ने खुलासा किया है कि iQOO 13 में भी 3x पेरिस्‍कोप जूम कैमरा की मौजूदगी होगी। हालांकि यह पिछले साल वाले जैसा ही होगा या उससे अलग, अभी कन्‍फर्म नहीं है। 

अपकमिंग फोन की बैटरी और चार्जिंग स्‍पीड के बारे में कम जानकारी है। ऐसा कहा जाता है कि फोन के टॉप वेरिएंट में 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »