• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम, 50MP के 3 कैमरा के साथ iQOO 13 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

16GB रैम, 50MP के 3 कैमरा के साथ iQOO 13 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 13 में 50MP ट्रिपल कैमरा, 6150mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

16GB रैम, 50MP के 3 कैमरा के साथ iQOO 13 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 13 ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है।
  • फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • डिवाइस में 16GB रैम है और 512GB स्टोरेज है।
विज्ञापन
iQOO ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 13 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। फोन चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दिया गया था। iQOO 13 ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में 2K+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस में 16GB रैम है और 512GB स्टोरेज दी गई है। iQOO 13 में 6150mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। आइए जानते हैं ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

iQOO 13 global variant price

iQOO 13 को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999,000 IDR (लगभग 53,600 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट 11,999,000 IDR (लगभग 64,000 रुपये) में पेश किया गया है। 

फोन को कंपनी ने एल्फा ब्लैक और लेजेंड व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Shopee, Blibli, और Tokopedia से भी इसे खरीदा जा सकता है। भारत में फोन 3 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। 
 

iQOO 13 Specifications

iQOO 13 ग्लोबल वेरिएंट में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में 2K+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 2592Hz हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस में 16GB रैम है और 512GB स्टोरेज दी गई है। iQOO 13 में 6150mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

iQOO 13 के कैमरा फीचर्स देखें तो फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Android 15 OS के साथ आता है जिसके ऊपर Funtouch OS 15 की स्किन देखने को मिलती है। 

सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, WiFi 7 का ऑप्शन है। इसके अलावा इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग भी देखने को मिलती है।  
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Low light performance
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »