64MP कैमरा, Android 14 के साथ लॉन्च होगा iQOO 12, जानें सबकुछ

iQOO 12 में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 12:19 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 12 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO 12 में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO India

iQOO ने हाल ही में चीन में iQOO 12 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब iQOO 12 भारत में दस्तक देने जा रहा है जो कि 12 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने iQOO 12 के भारतीय वेरिएंट के बारे में जानकारी साझा की है। यहां हम आपको iQOO 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 iQOO India के X पर एक हालिया पोस्ट के अनुसार, iQOO 12 भारत में एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Google Pixel 8 सीरीज के अलावा भारत में कोई अन्य डिवाइस भारत में एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। अब तक टीजर से यह भी साफ हुआ है कि अल्फा एडिशन (ब्लैक) और लीजेंड एडिशन (व्हाइट) दोनों भारत में आएंगे।


Advertisement
iQOO 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO 12 में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iQOO 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर के मामले में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर बेस्ड है। iQOO के मालिकाना ई-स्पोर्ट्स चिप Q1 और एड्रेनो 750 GPU द्वारा पूरक है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 कस्टम यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 12GB रैम/256GB स्टोरेज, 16GB रैम/512GB और 16GB रैम/1TB स्टोरेज ऑप्शन है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.