IPL मैच आज से शुरू: Jio ने लाइव मैच देखने के लिए पेश किए स्पेशल प्लान

आईपीएल 2021 सीज़न की शुरुआत आज शुक्रवार 9 अप्रैल शाम 7.30 बजे से होने वाली है।

IPL मैच आज से शुरू: Jio ने लाइव मैच देखने के लिए पेश किए स्पेशल प्लान
ख़ास बातें
  • Jio के कई प्लान्स में मिलेगा मुफ्त Disney+ Hotstar VIP subscription
  • Jio Cricket Play Along गेम में इमोजी स्टिकर्स को किया गया है अपडेट
  • जियो फोन में पेश किए जाते हैं IPL स्कोर
विज्ञापन
Reliance Jio ने IPL 2021 का जश्न मनाने के लिए अपने पोस्टपेड व प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं। मुंबई स्थित टेलीकॉम ऑपरेटर जियो ने चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान व पोस्टपेड प्लस प्लान्स के माध्यम से IPL मैचों की लाइवस्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए Disney + Hotstar के साथ इस बार भी साझेदारी जारी रखी है। यही नहीं, कंपनी ने Jio Cricket Play Along ऐप को भी अपडेट करते हुए कुछ नई सुविधाएं पेश की है, जिसमें से एक है इमोजी स्टीकर ताकि क्रिकेट फैन्स अपने इमोशन्स को इमोजी स्टिकर्स के जरिए व्यक्त कर सकें और Cricket-based quizzes में हिस्सा ले सकें। आईपीएल 2021 सीज़न की शुरुआत आज शुक्रवार 9 अप्रैल शाम 7.30 बजे से होने वाली है।

IPL 2021 के मैच का लाइवस्ट्रीम प्रदान करने के लिए Jio ने 399 रुपये की कीमत वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन अपने सभी जियो पोस्टपेड प्लस प्लान्स में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत भी 399 रुपये प्रतिमहीना है। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर अपने चार प्रीपेड प्लान्स के साथ वार्षिक डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी प्रदान कर रही है।
 

Jio prepaid plans with Disney+ Hotstar VIP subscription

जियो प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले एनुअल डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 401 रुपये वाले प्लान से होती है, जो कि 2,599 रुपये तक जाती है। 401 रुपये वाले जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डेली 3 जीबी डेटा के साथ अतिरिक्त 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 साल तक का डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन के साथ आती है। इसके बाद 598 रुपये के रीचार्ज में भी आपको 1 साल तक के डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ समान बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं, हालांकि इसकी वैधता 56 दिन की है। 777 रुपये के प्लान की बात करें, तो इस प्लान में भी आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा प्राप्त होता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको अतिरिक्त 5 जीबी डेटा पूरी वैधता अवधि तक मिलेगा। यानी कि इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 131 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। जिसमें 1 साल तक का डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन शामिल है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 2,599 रुपये के रीचार्ज में डेली 2 जीबी डेटा, के साथ 10 जीबी अतिरिक्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन 365 दिन तक की वैधता के साथ प्राप्त होता है।

हालांकि, केवल जियो ही नहीं है जो अपने प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान के साथ डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देती है। इसके अलावा Airtel और Vi (Vodafone Idea) भी अपने कई प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान के साथ एक साल तक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन प्रदान करते हैं।

पोस्टपेड व प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले सब्सक्रिप्शन के अलावा, जियो ने अपनी Jio Cricket Play Along game को भी अपडेट किया है, जिसका एक्सेस MyJio ऐप के जरिए मिलता है। इसमें अब इमोजी स्टिकर्स और क्रिकेट बेस्ड क्विज़ शामिल की गई हैं। जियो क्रिकेट प्लेट अलॉन्ग गेम सभी जियो व नॉन जियो यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

जियो का JioCricket ऐप भी जियो फोन पर उपलब्ध है, जो कि आपको आईपीएल मैच के दौरान स्कोर व क्विज़ प्रदान करता है। Jio ने IPL 2021 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को स्पोन्सर किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »