अगले साल आईफोन के सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में होगा ओलेड डिस्प्ले

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 17:52 IST
ख़ास बातें
  • अगले साल आईफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं
  • सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले पैनल होगा
  • बाकी दो वेरिएंट में एलसीडी पैनल होगा
ऐप्पल द्वारा अगले साल दसवीं सालगिरह के मौके पर नए आईफोन में ओलेड डिस्प्ले होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा कंपनी द्वारा इस डिस्प्ले की सप्लाई में कमी की रिपोर्ट भी आईं हैं। ऐप्पल द्वारा अगले साल तीन आईफोन वेरिएंट लॉन्च करने की उम्मीद है लेकिन कहा जारहा है कि इनमें से सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में ही ओलेड पैनल होगा। जबकि बाकी वेरिएंट में एलसीडी डिस्प्ले होगा। अब एक ताजा रिपोर्ट में भी इसी तरह का दावा किया गया है। ऐप्पल के ओलेड डिस्प्ले पैनल पर शिफ्ट करने की ख़बरों के साथ इस रिपोर्ट में डिस्प्ले निर्माताओं के भविष्य पर भी प्रकाश डाला गया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल अगले साल तीन वेरिएंट पेश करेगी। पहले दो स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेडेड वेरिएंट होंगे जिनमें बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होगा। व इन्हें आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस नाम दिया जाएगा। इन डिवाइस में अगले साल तक एलसीडी डिस्प्ले ही दिए जाएंगे। इसके अलावा एक तीसरे प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले होगा और इस फोन में दसवीं सालगिरह को देखते हुए जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2018 में ही सभी आईफोन वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

आईफोन के तीसरे व प्रीमियम वेवरिएंट में घुमावदार किनारों के साथ एक एज-टू-एज ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें होम बटन भी नहीं दिये जाने की उम्मीद है। डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर में ही होम बटन हो सकता है। अभी ये सभी ख़बरें अनुमान और लीक पर ही आधारित है, इसलिए हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।

बता दें कि सैमसंग छोटे ओलेड स्क्रीन की अकेली बड़ी सप्लायर है और ऐप्पल के लिए सभी वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले देना कठिन है। लेकिन एलजी डिस्प्ले, शार्प और जापान डिस्प्ले ने ओलेड प्रोडक्शन में बड़े प्रयास किए हैं और 2018 तक बड़ी संख्या में इनके उत्पादन की उम्मीद है। इसका मतलब है कि ऐप्पल अपने सभी वेरिएंट ओलेड डिस्प्ले के साथ पेश करेगी। लेकिन अगले साल सिर्फ एक वेरिएंट ही इस तरह के डिस्प्ले के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.