• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें

Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें

Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है। यानी खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है।

Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें

Photo Credit: X/@theapplehub

Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है।
  • खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है।
  • खोलने पर 7.8 इंच का OLED पैनल निकल कर आ सकता है।
विज्ञापन

Apple Fold के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह हफ्ता आसानी से नहीं कटने वाला है। Apple पहली बार फोल्डेबल फोन पेश करने जा रही है जिसका इंतजार पूरी दुनिया की स्मार्टफोन मार्केट कर रही है। 9 सितंबर को कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है जिसे iPhone Fold भी कहा जा रहा है। iPhone 18 सीरीज के साथ यह पेश किया जाने वाला है जिसमें iPhone 18 Pro, और iPhone 18 Pro Max इस बार दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा Apple का पहला फोल्डेबल! 

iPhone Ultra, iPhone Fold, या Apple Fold?

कंपनी का अपकमिंग इवेंट Surprise and Shine 9 सितंबर को होने जा रहा है। भारतीय समयनुसार रात 10:30 बजे से लॉन्च इवेंट शुरू हो जाएगा जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। Apple ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के बारे में अभी कुछ भी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है। लेकिन कई महीनों से लीक्स में यह फोन लगातार शुमार रहा है। बहुत संभावित है कि फोन का नाम iPhone Ultra, या iPhone Fold Ultra हो सकता है। 

बुक स्टाइल फोल्डेबल

Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है। यानी खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है। फोल्डिंग स्थिति में इसका साइज 5.5 इंच हो सकता है। वहीं, खोलने पर 7.8 इंच का OLED पैनल निकल कर आ सकता है। फोन की मोटाई 4.5mm बताई जाती है जो कि अनफोल्डेड स्टेट में होगी। वहीं इसे हल्का बनाए रखने के लिए कंपनी इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। 

आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 कहा जा रहा है। यह स्क्रीन काफी चौड़ी होगी। खबरों के अनुसार, Apple iOS 27 पर काम कर रही है ताकि अलग-अलग स्क्रीन साइज और ओरिएंटेशन को ज्यादा बेहतर ढंग से संभाला जा सके। इसके लिए कंपनी के सॉफ्टवेयर में पहले से ही फोल्डिंग स्टेट्स और हिंज एंगल के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

क्रीज रहित होगा Apple फोल्डेबल?

पिछले काफी समय से कंपनियां फोल्डेबल फोन ला रही हैं जिनमें मुख्य रूप से स्क्रीन फोल्ड की जगह क्रीज की समस्या बताई जाती है। शुरू से ही अटकलें हैं कि Apple खासतौर पर क्रीज वाली समस्या पर काम कर रही है जिससे फोन को क्रीज रहित रखा जा सके। इसके लिए कहा जा रहा है कि iPhone Fold में बहुत पतले ग्लास और खास तौर पर बनाए गए डिस्प्ले स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि फोल्डिंग लाइन आसानी से दिखाई न दे। साथ ही ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने और स्क्रीन के मुड़ने के तरीके को कंट्रोल करने के लिए लिक्विड-मेटल हिंज भी फोन में इस्तेमाल हो सकता है। 

iPhone Fold Camera

iPhone Fold में 48-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा बताए जाते हैं। इसमें एक मेन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। कम इंटरनल स्पेस की वजह से इसमें अलग से टेलीफोटो लेंस न मिलने की संभावना बन रही है। वहीं, दो डिस्प्ले के लिए अलग-अलग फ्रंट-फेसिंग कैमरा फोन में मिल सकते हैं। लीक्स में भीतरी स्क्रीन के लिए अंडर-डिस्प्ले कैमरा होने की भी बातें सामने आई हैं। 

iPhone Fold की कीमत

iPhone Fold की कीमत को लेकर बड़ी चर्चाएं मार्केट में चल रही हैं। चूंकि यह Apple का अबतक का सबसे बड़ा लॉन्च होगा इसलिए कीमत पर सबकी नजरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold की शुरुआती कीमत 2,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा हो सकती है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह 1.90 लाख रुपये की कीमत बनती है। भारत में 2 लाख रुपये के करीब का फोन खरीदना यूजर्स के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है। Apple के आम iPhone के मुकाबले यह फोन काफी महंगा हो सकता है। या यूं कहें कि यह एपल का सबसे महंगा फोन हो सकता है जिसकी पहुंच एक खास वर्ग तक सीमित होकर रह सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »