Tecno ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Tecno/Oppo/Samsung
Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G
Tecno ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है। Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Tecno Spark Go 3 Pro, Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Tecno Spark Go 3 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और 4GB+1284GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है।
डिस्प्ले
Tecno Spark Go 3 Pro में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Oppo A6c में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Tecno Spark Go 3 Pro में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo A6c में 7000mAh बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Tecno Spark Go 3 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Oppo A6c में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
प्रोसेसर
Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Tecno Spark Go 3 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo A6c के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?