आईफोन 8 में होगी वायरलेस चार्जिंग तकनीक: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 10:10 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 8 के प्रीमियम वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग तकनीक हो सकती है
  • इस तकनीक का भविष्य फॉक्सकॉन के कंपोनेंट के आखिरी दाम पर निर्भर है
  • इस स्मार्टफोन में होम बटन ना दिए जाने की भी उम्मीद है
आईफोन 8 को लेकर धीरे-धीरे खबरें आनी शुरू हो गई हैं। अब ताजा रिपोर्ट से एक ऐसे बदलाव के संकेत मिले हैं जो ऐप्पल फैंस को पसंद आएगा। 2017 में होने वाले अपग्रेड में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट आने की उम्मीद है। और अब खबर है कि फॉक्सकॉन ने आईफोन में वायरलेस सपोर्ट के लिए जरूरी कंपोनेंट बनाने शुरू कर दिए हैं।

निक्की एशियन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरलेस चार्जिंग सिर्फ प्रीमियम वेरिेएंट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकती है। इसके अलावा, ऐप्पल अभी भी इस बारे में सोच-विचार कर रही है और सब कुछ आखिर में फॉक्सकॉन के बनाए गए कंपोनेंट की कीमतों पर निर्भर करता है।

एक अज्ञात सूत्र ने इस वेबसाइट को बताया, ''ऐप्पल के अपेडेटेड डिवाइस में इस फ़ीचर का होना फॉक्सकॉन द्वारा दी जाने वाली कीमतों पर निर्भर होगा।'' इसके अलावा खबर है कि ऐप्पल एक लॉंग-डिस्टेंस वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी काम कर ररही है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी ने इस पर कितना काम कर लिया है और 2017 में आने वाले आईफोन में यह टेक्नोलॉजी दी जाएगी या नहीं।

2017 में ऐप्पल आईफोन की 10वीं सालगिरह मनाएगी। और क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी इस कामयाबी के जश्न के चलते अपने स्मार्टफोन में जरूरी अपग्रेड कर सकती है। इनमें आईफोन 7एस नाम ना देकर सीधे आईफोन 8 के नाम से फोन लॉन्च करने की योजना भी शामिल है।
Advertisement

इससे पहले आई लीक में पता चला था कि आईफोन 8 एक नए 5 इंच वेरिेएंट में भी पेश किया जाएगा। तीन में से एक प्रीमियम वेरिएंट होगा और इसमें ओलेड डिस्प्ले पैनल होगा। दो दूसरे वेरिएंट में एलटीपीएस डिस्प्ले ही रहेगा। शार्प के सीईओ ने हाल ही में एक कॉलेज में भाषण के दौरान ओलेड डिस्प्ले की खबरों की पुष्टि की।
Advertisement

इसके अलावा, आईफोन 8 के एक वेरिएंट के ऊपरी छोर से लेकर निचले किनारे तक ओलेड डिस्प्ले होगा, यानी बिना बेज़ल वाला स्क्रीन। गौर करने वाली बात है कि ग्लास बैक वाली जानकारी पहले भी सार्वजनिक हुई थी। अब ताजा रिपोर्ट ने एक तरह से इसकी पुष्टि की गई है। वैसे, अगले साल के आईफोन में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इन सारे बदलाव के अलावा होम बटन को पूरी तरह से हटाए जाने की खबर है। इसे अब स्क्रीन में ही इंटिग्रेट कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.