आईफोन 7 में ऐप्पल दे सकती है फोर्स टच होम बटन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जून 2016 17:06 IST
जैसे-जैसे आईफोन 7 की लॉन्च की तारीख पास आती जा रही है वैसे-वैसे इसके बारे में लीक में नई जानकारी सामने आ रही है। अब, इस फोन के होम बटन में बदलाव को लेकर जानकारी मिली है और उम्मीद है कि आईफोन में होमबटन को खत्म किया जा सकता है। ऐप्पल इस साल आने वाले आईफोन के होमबटन को एक नए बटन के साथ बदल सकती है जो स्मार्टफोन के सतह की बराबरी पर होगा।

आईफोन 7 के नए होम बटन अब कैपिसिटिव बटन की तरह काम करेगा। पुराने मॉडल में होम बटन पर कमांड देने के लिए उसे नीचे की तरफ दबाना पड़ता था जबकि नए बटन टच पर रिस्पॉन्स देगा। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 7 में एक 'फोर्स टच होम बटन' होगा जो इस पर डाले जाने वाले प्रेसर को समझेगा और उसी हिसाब से काम करेगा।
Advertisement

इन दावों से पहले 'फील्ड रिसर्च' करने वाले कॉवेन एंड कंपनी के विश्लेषकों के हवाले से यह रिपोर्ट लिखी गई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ''फिज़िकल मेकनिज्म की जगह ऐप्पल सेंसेशन के लिए आईफोन में फोर्स टच टेक्नोलॉजी और एक मोटर का इस्तेमाल करेगी ताकि बटन फिज़िकली बेकार है।''

ऐप्पल द्वारा अगले साल ग्लास की एक सिंगल शीट वाले आईफोन को लॉन्च करने की योज़ना है और इस फैसले को यूज़र के उन बदलाव में एडजस्ट करने के इरादे से लिया गया है। जहां फिज़िकल होम बटन काफी सुविधाजनक है वहीं इससे ऐप्पल को हार्डवेयर संबंधी काफी समस्या होती है। आईफोन में सबसे ज्यादा दिक्कत इसी को लेकर सामने आती हैं। और ऐप्पल द्वारा इसे एक फ्लश बटन से रीप्लेस करना एक अच्छा विकल्प है जिससे यह स्मार्टफोन की सतह के बराबर ही रहेगा।
Advertisement

इसके अलावा विश्लेषकों ने आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक की खबरों पर भी प्रकाश डालते हुए दावा किया कि इसे आईफोन 7 में खत्म कर दिया जाएगा। अगर यह सच होता है, तो आईफोन 7 अपने पिछले फोन से 1 मिलीमीटर पतला हो सकता है। उनके मुताबिक, अगले ऐप्पल स्मार्टफोन में हेडफोन जैक खत्म होने और नए होम बटन के साथ यह फोन वाटरप्रूफ भी होगा।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 7 को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। यह फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा क्यूपर्टिनो की यह कंपनी स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट को धीरे-धीरे बंद कर देगी, इसकी जगह स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट को लाया जाएगा। शुरुआत में डीप ब्लू कलर वेरिएंट के भी मौजूद होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Force Touch, Home Button, iOS, iPhone, iPhone 7, iPhone Plus, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.