आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में 7 अक्टूबर को होंगे लॉन्च, कीमत जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 15:29 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन 7 अक्टूबर से भारत में मिलेंगे
  • आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 60,000 रुपये होगी
  • कंपनी की नज़र त्योहारी सीज़न पर है
ऐप्पल ने अपने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी ऐप्पल की भारतीय वेबसाइट पर दी गई है। इसके अलावा ऐप्पल द्वारा डिजाइन किए गए नए वायरलेस एयरपॉड्स को अक्टूबर महीने के अंत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 15,400 रुपये होगी।

अमेरिकी मार्केट में आईफोन 7 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होगी। यह कीमत 32  जीबी वेरिएंट की है। वहीं, आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट घरेलू मार्केट में 749 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में मिलेगा।  भारत में आईफोन 7 की कीमत करीब 60,000 रुपये होगी।


ज्ञात हो कि ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन का शुरुआती मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यूज़र को अब दोनों ही मॉडल में 32 जीबी, 128 जीबी  और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में एक नया डिजाइन किया हुआ होम बटन दिया गया है। ये दोनों ही डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फ़ीचर से लैस ऐप्पल के पहले फोन होंगे।

कंपनी ने कैमरा डिपार्टमेंट में भी सुधार किया है। आईफोन 7 अब ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें एफ/1.8 अपर्चर लेंस वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में मौजूद है क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश। 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई इमेज प्रोसेसिंग तकनीक  की मदद से कैमरा बेहतर और ज्यादा तेजी से तस्वीरें लेगा।
Advertisement

आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 56 एमएम टेलीफोटो लेंस है और दूसरा वाइड एंगल लेंस। बड़ा आईफोन 2X  ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होगा।
Advertisement

नए आईफोन मॉडल 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में नए ए10 फ्यूज़न 64-बिट क्वाड कोर चिप का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। ये पुराने मॉडल की तुलना में दोगुना पावरफुल आवाज़ देंगे।

उम्मीद के मुताबिक, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से हेडफोन जैक को हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि आम ईयरफोन इनके साथ नहीं काम करेंगे। ऐप्पल ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करेगी।  नए आईफोन मॉडल लाइटनिंग ईयर पॉड और लाइटनिंग टू 3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.