आईफोन 7 प्लस में होगा डुअल कैमरा और 3 जीबी रैम: रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 मई 2016 09:44 IST
पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा हो सकता है। अब, भरोसेमंद केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग शी कुओ ने भी इन अफवाहों को सही बताते हुए कहा है कि आने वाले समय में सभी प्रीमियम स्मार्टफोन में डुअल कैमरा एक जरूरी फीचर होगा। आईफोन 7 से इसकी शुरुआत होगी। आईफोन 7 प्लस में 5.5 इंच स्क्रीन के साथ रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा।

अपनी पिछली रिपोर्ट में कुओ ने  आईफोन 7 प्लस के आने वाले टॉप मॉडल में डुअल कैमरा होने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने बेस मॉडल के सिंग रियर कैमरे के साथ आने का ही दावा किया था। बहरहाल, अब उनका कहना है कि 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 प्लस के सभी वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा होगा और सिंगर कैमरा वेरिएंट का कोई विकल्प नहीं मिलेगा। कुओ ने आगे कहा कि इसका मतलब है डुअल रियर कैमरे की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए ऐप्पल को आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी देना होगा।

9टू5 मैक की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 7 प्लस की बिक्री आईफोन 7 से ज्यादा होगी। कुओ का अनुमान है कि 2016 के अंतिम वित्त वर्ष में डुअल रियर कैमरे वाले आीफोन 7 प्लस की 20 से 30 मिलियन यनिट बेची जा सकती हैं।

इसके अलावा एक दूसरी लीक में 4.7 इंच वाले आईफोन 7 और 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 प्लस में स्मार्ट कनेक्टर और कैमरा स्केमेटिक्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आई है। आईफोन 7 के स्केमेटिक स्केच से पता चलता है कि इस फोन का डिजाइन पिछले आईफोन 6एस से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा। वहीं आईफोन 7 प्लस, के रियर पर बने तीन छेद से इशारा मिलता है कि यह स्मार्टफोन निश्चित तौर पर स्मार्ट कनेक्टर के साथ पेश होगा। स्मार्ट कनेक्टर को सबसे पहले पिछले साल 12.9 इंच आईपैड प्रो और उसके बाद 9,7 इंच आईपैड प्रो में दिया गया था। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कई रिपोर्ट में मतभेद है कि नए आईफोन में 3.5 एमएम जैक रहेगा या नहीं।
Advertisement

इससे पहले एक लीक में आईफोन 7 के डमी यूनिट की तस्वीर साझा की गई थी। इससे पता चला है कि ऐप्पल इस बार अपने फोन रियर हिस्से से एंटेना बैंड को हटाने में कामयाब हुई है। एंटेना बैंड को स्मार्टफोन के किनारे में दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.