आईफोन 7 का डिज़ाइन आईफोन 6एस जैसा होगाः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 मई 2016 16:51 IST
ऐप्पल के आईफोन 7 मॉडल को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आई चुकी हैं। ताजा जानकारी इसके साइज़, कैमरे और स्मार्टफोन के रियर हिस्से को लेकर आई है।

फ्रेंच वेबसाइट नोव्येरएल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीक्स ने आईफोन 7 के रियर हिस्से की ड्राउिंग जारी की है। इससे हैंडसेट के डाइमेंशन का खुलासा हुआ है। इस स्केच में जिस डाइमेंशन का ज़िक्र किया गया है वो आईफोन 6एस के ऊंचाई और चौड़ाई से पूरी तरह से मेल खाता है। इसमें मोटाई के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अगर ऐसा होता तो हम हैंडसेट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक की मौजूदगी के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हो जाते।
Advertisement
 

दूसरी तरफ, मैकर्यूमर्स ने आईफोन 7 के डमी यूनिट की तस्वीर साझा की है। इससे पता चला है कि ऐप्पल इस बार अपने फोन रियर हिस्से से एंटेना बैंड को हटाने में कामयाब हुई है। एंटेना बैंड को स्मार्टफोन के किनारे में दिया गया है।

तस्वीर से पता चलता है कि हैंडसेट में फ्लश कैमरा होगा। इसके किनारे पर कोई गोलाकर रिंग भी नहीं होगा। कोई डुअल लैंस भी नज़र नहीं आ रहा। फ्लैश और माइक्रोफोन की जगह में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Advertisement

हाल ही में ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने दावा किया था कि नए आईफोन मॉडल और ऐप्पल वॉच मॉडल ऐसे फ़ीचर से लैस होंगे जिनके बिना यूज़र के लिए रह पाना संभव नहीं होगा। ताजा खुलासों को देखते हुए टिम कुक के दावों में तो कोई दम नहीं नज़र आता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Force Touch, iPhone, iPhone 7, iPhone 7 Pro, Mobiles, Smart Connector
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.