Amazon India पर iPhone 7 और iPhone SE पर मिल रही है भारी छूट

अमेज़न इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए क्रिसमस के शुरुआती मौके पर 'iPhone Fest' लॉन्च किया है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट आईफोन 7 और आईफोन एसई पर छूट दे रही है। इसके अलावा 9 दिसंबर तक इन स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे।

Amazon India पर iPhone 7 और iPhone SE पर मिल रही है भारी छूट
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 और आईफोन एसई पर आकर्षकक ऑफर हैं
  • आईफोन पर 9,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है
  • आईफोन फेस्ट 9 दिसंबर तक चलेगा
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए क्रिसमस के शुरुआती मौके पर 'iPhone Fest' लॉन्च किया है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट आईफोन 7 और आईफोन एसई पर छूट दे रही है। इसके अलावा 9 दिसंबर तक इन स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। इसके अलावा, iPhone X का लिमिटेड स्टॉक भी बुधवार को दोपहर 2 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।

आईफोन फेस्ट के तहत, आईफोन 7 32 जीबी 41,999 रुपये (ओरिजिनल कीमत 49,000 रुपये), आईफोन 7 128 जीबी वेरिएंट 51,999 रुपये (ओरिजिनल कीमत 58,000 रुपये) और आईफोन 7 256 जीबी वेरिएंट 53,999 रुपये (ओरिजिनल कीमत 74,000 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं आईफोन एसई 32 जीबी को इस सेल में छूट के साथ 19,999 रुपये (ओरिजिनल कीमत 26,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

अमेज़न इंडिया पुराने आईफोन वेरिएंट को एक्सचेंज करने पर भी 9,500 रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ छह महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दे रही है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ नये आईफोन को खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

लेकिन, अगर आप पुराने आईफोन को खरीदना नहीं चाहतें हैं तो, अमेज़न इंडिया iPhone X का लिमिटेड स्टॉक भी उपलब्ध कराएगी। यह सेल अमेज़न इंडिया पर दोपहर 2 बजे होगी। गौर करने वाली बात है कि फ्लैगशिप आईफोन पर किसी तरह की कोई छूट नहीं है, हालांकि आप ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं।

आईफोन फेस्ट में आईफोन 6, आईफोन 6एस, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस वेरिएंट पर भी ऑफर हैं। इन सभी वेरिएंट को छूट के साथ लिस्ट किया गया है और पुराने आईफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »