आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के पांच टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 15:32 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अमेरिका में 16 सितंबर से मिलेगा
  • आईफोन 7 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा होंगे
  • दोनों ही फोन डस्ट और वाटर प्रूफ हैं
आईफोन मॉडल अपग्रेड हो गया है। जी हां, आपने सही समझा। हम बात कर रहे हैं नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की। ऐप्पल ने अपने इन फ्लैगशिप फोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया। ये स्मार्टफोन अमेरिका में 16 सितंबर से और भारत में 7 अक्टूबर से मिलेंगे। भारत में आईफोन 7 के 32 जीबी मॉडल की कीमत 60,000 रुपये रहने की उम्मीद है। अगर आप इस हैंडसेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो इसके अहम फ़ीचर के बारे में ज़रूर जानना चाहेंगे।

कैमरा
Advertisement
आईफोन 7 अब ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें एफ/1.8 अपर्चर लेंस वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में मौजूद है क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश। 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई इमेज प्रोसेसिंग तकनीक  की मदद से कैमरा बेहतर और ज्यादा तेजी से तस्वीरें लेगा।

आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इनमें से एक 56 एमएम टेलीफोटो लेंस है और दूसरा वाइड एंगल लेंस। यह 2X ऑप्टिकल ज़ूम और 10X टोटल ज़ूम से लैस है।
Advertisement


नया प्रोसेसर
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में नए ए10 फ्यूज़न 64-बिट क्वाड कोर चिप का इस्तेमाल किया गया है  जो पुराने जेनरेशन वाले चिप से 40 फीसदी से ज्यादा तेज हैं। नया चिप पहले की तुलना में ज्यादा सक्षम भी हैं, यानी नए आईफोन से ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

हेडफोन जैक की छुट्टी
Advertisement
आईफोन में अब ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल होगा। यह लाइटनिंग ईयर पॉड्स के साथ आएगा। इसके साथ एक लाइटनिंग-टू-3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर मौजूद रहेगा, ताकि आप अपने पुराने हेडफोन को इस्तेमाल कर सकें।

ऐप्पल ने वायरलेस ईयरफोन एयरपॉड्स भी लॉन्च किए हैं। ये ऐप्पल की वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। हालांकि, ये आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ नहीं मिलेंगे। इनके लिए आपको 15,400 रुपये खर्चना पड़ेगा।
Advertisement

दो नए कलर वेरिएंट
आईफोन 7 का डिज़ाइन नया है। पिछले हिस्से में अब एंटिना लाइन नज़र नहीं आएगा। यह दो नए कलर वेरिएंट जेट ब्लैक और ब्लैक के साथ सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। मज़ेदार बात यह है कि ये इन फ़ीचर से लैस ऐप्पल के पहले स्मार्टफोन हैं।

इसके अलावा स्टोरेज क्षमता दोगुनी हो गई है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के शुरुआती मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। वहीं, ये स्टीरियो स्पीकर से लैस होंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.