कैसे अपने गुम हुए iPhone को ढूंढे और मिटाएं फोन का डाटा?

Apple का Find My iPhone फीचर इस्तेमाल करने में बेहद सरल है और इसके जरिए आप अपने गुम हुए आईफोन की लोकेशन पता कर सकते हैं, फोन में साउंड प्ले होने लगता है... यही नहीं इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आप अपने आईफोन में मौजूद जरूरी डाटा को दूर से भी डिलीट कर सकते हैं।

कैसे अपने गुम हुए iPhone को ढूंढे और मिटाएं फोन का डाटा?
ख़ास बातें
  • Find My iPhone फीचर को करना होगा आईफोन में एक्टिवेट
  • Find My फीचर आपको गुम फोन में प्ले करता है साउंड
  • गुम हुए आईफोन की लोकेशन मैप के जरिए की जा सकती है प्राप्त
विज्ञापन
क्या आपका iPhone गुम हो गया है? और आप नहीं जानते कि कैसे अपने गुम हुए आईफोन को ढूंढे या फिर उसका डाटा मिटाएं... तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि किसी गलत हाथों में आपके आईफोन जाने से पहले कैसे उसकी लोकेशन को ट्रैक करें व आईफोन में मौजूद डाटा डिलिट करें। Apple का Find My iPhone फीचर इस्तेमाल करने में बेहद सरल है और इसके जरिए आप अपने गुम हुए आईफोन की लोकेशन पता कर सकते हैं, फोन में साउंड प्ले होने लगता है... यही नहीं इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आप अपने आईफोन में मौजूद जरूरी डाटा को दूर से भी डिलीट कर सकते हैं।

ऊपर बताए सभी फंक्शन को इनेबल करने के लिए सबसे पहले आपके iPhone में Find My iPhone फीचर एक्टिवेट होना चाहिए।
 

How to enable Find My iPhone

- Settings ओपन करें।
- अब आपको सेटिंग स्क्रीन के पहले टैब में सर्च बार के नीचे Apple ID दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब Find My विकल्प पर क्लिक करें, जो कि iCloud और Media & Purchases के बाद तीसरा विकल्प है।
- इसके बाद Find My iPhone विकल्प को चुनें। अब फाइंड माई आईफोन विकल्प को टॉगल ऑन कर दें।  

ऊपर बताए स्टेप्स को पूरा करने के बाद आप आप अपने गुम हुए आईफोन को खोज़ने के लिए तैयार है। अपने गुम हुए आईफोन की लोकेशन पता लगाने के लिए या डाटा डिलिट करने के लिए  icloud.com/find पर साइन-इन करें।
 

How to view lost iPhone on a map


- ऊपर दिए लिंक पर जाए और साइन-इन करने के बाद ब्राउज़र के जरिए Apple ID और password एंटर करें। इसके तुरंत बाद ऑटोमैटिकली आपके आईफोन की लोकेशन डिटेक्ट होने लगेगी।

- कुछ सेकेंड्स बाद ही आपके आईफोन की लोकेशन स्क्रीन पर मैप के जरिए दिखने लगेगी।

- यदि डिवाइस किसी अज्ञात जगह पर दिख रहा है, तो यूज़र्स को सचेत किया जाता है  कि वे अपने iPhone को स्वयं प्राप्त करने का प्रयास न करें। इसके बजाय व कानून की सहायता ले सकते हैं।
 

How to play a sound on your lost iPhone

- फोन लोकेट होने के बाद आपको मैप के टॉप पर All Devices दिखे, जिसपर आपको क्लिक करना है।

- ड्रॉप-डाउन मेनू पर अपने गुम हुए iPhone मॉडल को सिलेक्ट करें।

- अब एक फ्लॉटिंग बॉक्स आपको स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर पर दिखेगा, जिसमें आपके आईफोन की तस्वीर, फोन का नाम व बची हुए बैटरी दिखने लगेगी।

- अब आप Play Sound बटन पर क्लिक करें, जिससे आपका iPhone वाइब्रेट होने लगेगा और बीपिंग साउंड का होगा जो कि धीरे-धीरे तेज़ होता जाएगा, भले ही आपका फोन साइलेंट मोड पर हो। यह सुविधा खासतौर पर उस वक्त उपयोगी होती है जब आप अपने iPhone को पास के कमरे या किसी नजदीकी स्थान पर रखकर भूल जाते हैं। साउंड को रोकने के लिए आपको अपना फोन अनलॉक करना होगा।
 

How to mark your iPhone as lost

- फ्लॉटिंग विंडो से Lost Mode बटन पर क्लिक करें।

- आपको एक ऑप्शनल फोन नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा, जो कि आपके पास है। यह नंबर आपके खोए हुए iPhone पर दिखेगा। अब आपको एक कस्टम मैसेज इंटर करने के लिए कहा जाएगा जो आपके iPhone पर भी दिखेगा। ध्यान रहे कि ये स्टेप्स ऑप्शनल हैं। लॉस्ट मोड ऑटोमैटिकली आपके iPhone को पासकोड के साथ लॉक करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी डाटा सुरक्षित रहे।

- अब Done पर क्लिक कर दें।
 

How to erase data on your lost iPhone

- फ्लॉटिंग विंडो से Erase iPhone बटन पर क्लिक करें।

- पॉप-अप मैसेज में आपकी कंफर्मेशन मांगी जाएगी। ध्यान रहे कि इस कंफर्म करते हुए आपके फोन में मौजूद सभी डाटा डिलीट हो जाएगा। मिटी हुई जानकारी का आईफोन लोकेट व ट्रेक नहीं हो सकता।

- अब Erase पर क्लिक कर दें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Find My iPhone, Apple, Apple iPhone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »