आईफोन 7 का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट नहीं होने की ख़बर पर लगी 'मुहर'

आईफोन 7 का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट नहीं होने की ख़बर पर लगी 'मुहर'
विज्ञापन
जैसे-जैसे आईफोन 7 लॉन्च की तारीख की नज़दीक आ रही है, इससे संबंधित जानकारियां लीक होने का सिलसिला और तेज होता जा रहा है। ताजा जानकारी एक पुराने दावे के संबंध में है। हम बात करे रहे हैं कि आईफोन के 16 जीबी मॉडल बंद किए जाने की खबरों की। अब पुष्टि हो गई है कि आईफोन का शुरुआती मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

वॉल स्ट्रीट जरनल के जोआना स्टर्न ने इस मामले से संबंधित लोगों के हवाले से मंगलवार को जानकारी दी कि ऐप्पल ने 16 जीबी मॉडल बंद करने का फैसला कर लिया है। एक बार फिर 32 जीबी स्टोरेज की वापसी होगी, लेकिन इस बार आईफोन 7 में शुरुआती मॉडल के तौर पर।

16 जीबी वेरिएंट को पहली बार 2008 में पेश किया गया था। 2012 में आईफोन 5 के लॉन्च के बाद से ही यह कंपनी का शुरुआती मॉडल रहा है। आज की तारीख में जिस तरह से यूज़र मोबाइल का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, 16 जीबी स्टोरेज कहीं से काफी साबित नहीं होगा। इसके अलावा ऐप कल्चर में आए बदलाव और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता को देखते हुए 32 जीबी बेस मॉडल सही फैसला नज़र आता है।

32 जीबी वेरिएंट के अलावा इस टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

पहले खबर आई थी कि ऐप्पल के अगले आईफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च किए जाएंगे। सबसे बड़े वाले वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्टर और डुअल कैमरा सेटअप होगा। आईफोन 7 में नए ए10 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे बड़े वाला वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »