आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू

आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू
विज्ञापन
ऐप्पल के नए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किए जाएंगे। खबर है कि भारत में इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है।

गैजेट्स 360 ने खुलासा किया था कि आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट भारत में 62,000 रुपये में मिलेगा। इसी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस हैंडसेट की कीमत 72,000 रुपये होगी। आईफोन 6एस के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 72,000 और 82,000 रुपये होगी। वहीं, आईफोन 6एस प्लस का 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 82,000 और 92,000 रुपये में मिलेगा।

इन स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वाले कंज्यूमर अमेज़न, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, इंफिबीम और पेटीएम जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर बुकिंग कर पाएंगे। इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन भी इन स्मार्टफोन के साथ कई ऑफर दे रहा है।

पेटीएम पर गुरुवार से आईफोन 6एस और 6एस प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हुई है। इस प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए सीमित संख्या में हैंडसेट उपलब्ध हैं। हैंडसेट के लिए बुकिंग दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की जा सकती है। ऑर्डर के लिए कंज्यूमर 2,000 रुपये जमा भी करवा सकते हैं। कंपनी का वादा है कि जो यूज़र आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की बुकिंग 13 अक्टूबर तक करवाएंगे, उन्हें 14 अक्टूबर को एक मेल मिलेगा जिसमें बुकिंग पूरा करने के लिए बाकी राशि जमा करने हेतु लिंक मौजूद होगा। जो भी कस्टमर पूरा पैसा जमा करवा देंगे, उन्हें उस स्टोर की लोकेशन की जानकारी दे दी जाएगी जहां से लॉन्च के दिन (16 अक्टूबर) वे अपना आईफोन 6एस या आईफोन 6एस प्लस पाएंगे।

वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। यहां कस्टमर नए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की बुकिंग कर सकते हैं जिसके बाद 14 अक्टूबर को उनकी बुकिंग आईडी पर खरीदारी का लिंक भेज दिया जाएगा।

स्नैपडील का कहना है कि जो भी कंज्यूमर 15 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक प्री-ऑर्डर बुकिंग कर लेंगे, उन्हें नया आईफोन लॉन्च की तारीख दिन मिल जाएगा। स्नैपडील पर प्री-ऑर्डर बुकिंग बंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में कराई जा सकती है।

प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने वाले अन्य रिटेलर में अमेज़न इंडिया शामिल है। इसके अलावा वोडाफोन पर कंज्यूमर एक्सक्लूसिव ऑफर भी पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »