• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की रिकॉर्ड बिक्री, 16 अक्टूबर को होंगे भारत में लॉन्च

आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की रिकॉर्ड बिक्री, 16 अक्टूबर को होंगे भारत में लॉन्च

आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की रिकॉर्ड बिक्री, 16 अक्टूबर को होंगे भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ऐप्प्ल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के तीन दिन के भीतर (पहले वीकेंड) 1.3 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन बिके जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा कंपनी ने इन हैंडसेट को अन्य देशों में लॉन्च करने की तारीखों का भी खुलासा किया। अहम खबर यह है कि आईफोन 6एस और 6एस प्लस को भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऐसा ही उत्साह पिछले साल भी देखने को मिला था जब सुपरहिट रहे आईफोन 6 के करीब 1 करोड़ यूनिट पहले वीकेंड में ही बिक गए थे। वो भी तब जब कंपनी के सबसे बड़े मार्केट चीन में इस डिवाइस को देरी से पेश किया गया था।

ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया, ''पहले तीन दिनों में आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की बिक्री शानदार रही। पहले वीकेंड सेल के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।'' उन्होंने कहा, ''इन डिवाइस को लेकर यूज़र का फीडबैक शानदार रहा है। यूज़र 3डी टच और लाइव फोटोज फ़ीचर को खासा पसंद कर रहे हैं। हम आईफोन 6एस और 6एस प्लस को 9 अक्टूबर को दूसरे देशों में लॉन्च करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को 40 देशों में 9 अक्टूबर को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को 6 अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। इन फ्लैगशिप डिवाइस को भारत, मलेशिया और तुर्की में 16 अक्टूबर को उतारा जाएगा। कंपनी ने बताया कि साल के अंत तक ये हैंडसेट 130 देशों में उपलब्ध करा दिया जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »