iPhone 6 का 32 जीबी गोल्ड वेरिएंट अब अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध

इसी साल ऐप्पल ने भारत में आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया था। उस समय क्यूपर्टिनो की इस कंपनी ने सिर्फ स्पेस ग्रे वेरिएंट ही उपलब्ध कराया गया, लेकिन अब 32 जीबी व वेरिएंट के गोल्ड कलर वेरिएंट को भी उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अगस्त 2017 18:00 IST
ख़ास बातें
  • गोल्ड कलर वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • आईफोन 6 का 32 जीबी गोल्ड वेरिएंट 26,999 रुपये है
  • फोन पर 19,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है
इसी साल ऐप्पल ने भारत में आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया था। उस समय क्यूपर्टिनो की इस कंपनी ने सिर्फ स्पेस ग्रे वेरिएंट ही उपलब्ध कराया गया, लेकिन अब 32 जीबी व वेरिएंट के गोल्ड कलर वेरिएंट को भी उपलब्ध करा दिया गया है। गोल्ड कलर वेरिएंट को अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जा रहा है और इसकी कीमत 26,999 रुपये है।

इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को खत्म हुई अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में सबसे पहले उपलब्ध कराया गया था। एक दिन के लिए छूट के साथ  24,999 रुपये में उपलब्ध कराने के बाद, आईफोन 6 अब एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर 26,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

अमेज़न इंडिया ने 19,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी लिस्ट किया है और पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर गारंटीड 2,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफर भी है। वोडाफोन भी अपने ग्राहकों को अमेज़न इंडिा से आईफोन 6 32 जीबी वेरिएंट को खरीदने पर 43 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही है। ग्राहक इस ऑफर को 1 जीबी डेटा या इससे ज़्यादा का 4जी डेटा पैक खरीदन पर ले सकते हैं और पांच महीने की अधिकतम वैधता के साथ पांच रीचार्ज पर 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। प्रीपेड कनेक्शन होने पर, 9 जीबीप मुफ्त डेटा अपने आप जुड़ जाएगा जबकि पोस्टपेड कनेक्शन होने पर 48 घंटे के अंदर 9 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।

आईफोन 6  को लॉन्च के समय 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया था, लेकिन  भारत सहित कुछ दूसरे देशों में कंपनी ने हाल ही में नया 32 जीबी वेरिएंट भी पेश किया। आईफोन 6 को सिंतबर 2014 में लॉन्च किया गया था और यह आईओएस 10 पर चलता है। इसमें ऐप्पल का ए8 चिपसेट और 64-बिट आर्किटेक्चर है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल आईसाइट कैमरा है जो फोकस पिक्सल्स के साथ आता है। इस फोन में 4.7 इंच स्क्रीन है व डाइमेंशन 138.1x67.0x6.9 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • Bad
  • Limited storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए8

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1810 एमएएच

ओएस

आईओएस 8.0

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.