Apple के 6.1 इंच वाले iPhone Xc मॉडल की कीमत लीक

12 सितंबर को इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 2018 मॉडल को लॉन्च कर सकती है। 6.1 इंच वाले एलसीडी मॉडल को iPhone Xc के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन 2018 मॉडल के लॉन्च से पहले सामने आए नए लीक में तीनों हैंडसेट की संभावित कीमत का पता चला है।

Apple के 6.1 इंच वाले iPhone Xc मॉडल की कीमत लीक
ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्च हो सकता है iPhone Xc का डुअल-सिम वेरिएंट
  • Apple के किफायती वेरिएंट में मिलेगी एलसीडी स्क्रीन
  • iPhone X Plus में हो सकती है बड़ी स्क्रीन
विज्ञापन
टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद अपने ऐप्पल पार्क कैंपस में 12 सितंबर को इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 2018 मॉडल को लॉन्च कर सकती है। iPhone Xs में 5.8 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगी, यह आईफोन एक्स का अपग्रेड वर्जन होगा। 6.5 इंच वाले ओलेड मॉडल को iPhone Xs Plus और 6.1 इंच वाले एलसीडी मॉडल को iPhone Xc के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन 2018 मॉडल के लॉन्च से पहले सामने आए नए लीक में तीनों हैंडसेट की संभावित कीमत का पता चला है। चीनी वेबसाइट Weibo पर iPhone 2018 की कीमत का खुलासा हुआ है। Weibo के मुताबिक, ऐप्पल के किफायती वेरिएंट iPhone Xc की शुरुआती कीमत 5,888 चीनी युआन (लगभग 62,100 रुपये), आईफोन एक्सएस की शुरुआती कीमत 7,388 चीनी युआन (लगभग 77,900 रुपये) और आईफोन एक्सएस प्लस की शुरुआती कीमत 8,388 चीनी युआन (लगभग 88,400 रुपये) हो सकती है।

इसके अलावा CNBC की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Goldman Sachs के एक एनालिस्ट के मुताबिक, ऐप्पल का किफायती वेरिएंट iPhone 9 के नाम से जाना जाएगा। आईफोन 9 की शुरुआती कीमत 849 डॉलर (लगभग 61,500 रुपये) हो सकती है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि इस हैंडसेट की कीमत 699 डॉलर (लगभग 50,600 रुपये) हो सकती है। आईफोन एक्ससी में डुअल-सिम सपोर्ट होने की उम्मीद है। डुअल सिम वाले इस मॉडल को केवल चीन में ही बेचे जाने की संभावना है। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस प्लस में कंपनी द्वारा डुअल-सिम सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं। 12 सितंबर को आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान Apple के तीनों हैंडसेट की कीमत से पर्दा उठेगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone Xs, iPhone Xs Plus, iPhone Xc, iPhone 2018, iPhone X, Apple
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »