iPhone 18 Pro के कैमरा में Apple करेगी अबतक का सबसे बड़ा बदलाव!

iPhone 18 Pro में एपल कैमरा में बड़ा बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 20:11 IST
ख़ास बातें
  • iPhone में अबतक आए मॉडल फिक्स कैमरा अपर्चर के साथ ही आते हैं।
  • कैमरा अपर्चर तय करता है फोटो खींचते समय लेंस के अंदर कितनी रोशनी पहुंचे।
  • वेरिएबल अपर्चर कैमरा उपलब्ध रोशनी के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेता है।

Apple अपनी अपकमिंग सीरीज में नए-नए इनोवेशन लेकर आती है।

Photo Credit: Apple

Apple अपनी अपकमिंग सीरीज में नए-नए इनोवेशन लेकर आती है। लेकिन iPhone 17 के बाद आने वाली सीरीज में एक बहुत बड़ा बदलाव कंपनी कर सकती है जो कि Android प्रेरित होगा। जी हां, एक लीक की मानें तो कंपनी Android की तर्ज पर अपने फोन में वेरिएबल अपर्चर कैमरा पहली बार शामिल करेगी। आखिर क्यों करने जा रही है एपल यह बदलाव, आइए विस्तार से जानते हैं। 

iPhone 18 Pro में Apple वेरिएबल अपर्चर कैमरा दे सकती है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर कंपनियां काफी समय पहले से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल करना शुरू कर चुकी हैं। कैसा होता है वेरिएबल अपर्चर कैमरा? दरअसल कैमरा अपर्चर यह तय करता है कि फोटो खींचते समय लेंस के अंदर कितनी रोशनी पहुंचे। वेरिएबल अपर्चर कैमरा उपलब्ध रोशनी के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेता है। ज्यादा लाइट के समय अपर्चर छोटा हो जाता है जिससे फोटो बर्न न हो जाए, और कम लाइट के समय यह फैल जाता है ताकि कम रोशनी में फोटो साफ आए। 
Advertisement

iPhone 18 Pro फोन एपल ट्रेंड के मुताबिक 2026 में लॉन्च होगा। लेकिन एनालिस्ट मिंग ची कुओ ने इतने समय पहले ही अनुमान लगाया है कि कंपनी इस फोन में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दे सकती है। ज्यादा लाइट में छोटा अपर्चर शार्प इमेज और डीप डेप्थ ऑफ फील्ड दे सकता है। वहीं, चौड़ा अपर्चर लेंस में ज्यादा लाइट आने देता है और डिम लाइट में भी फोटो को एक्सपोज कर सकता है। इसमें कम डेप्थ ऑफ फील्ड मिलती है और सब्जेक्ट के पीछे बैकग्राउंड ब्लर कर दिया जाता है। 

इससे पहले लीक्स में सामने आया था कि कंपनी वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा iPhone 17 के साथ पेश कर सकती है। लेकिन टिप्स्टर कुओ के अनुसार अब यह फीचर iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च होगा जिसके लिए यूजर्स को 2026 तक इंतजार करना होगा। कुओ का अनुमान है कि यह फीचर कंपनी फोन के मेन कैमरा में ही देगी। 
Advertisement

iPhone में अबतक आए मॉडल फिक्स कैमरा अपर्चर के साथ ही आते हैं। इसमें सीमित लाइट आती है और डेप्थ ऑफ फील्ड पर यूजर कंट्रोल नहीं मिलता है। लेकिन वेरिएबल अपर्चर के साथ यूजर को इन सेटिंग्स पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और एक प्रोफेशनल कैमरा जैसा फोटो यहां से खींचा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.