iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले की बैटरी का खुलासा, लॉन्च इवेंट से पहले जानें क्या होगा अलग

Apple कल यानी कि 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट में iPhone 17 सीरीज को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 07:58 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में सिर्फ 3,692mAh की बैटरी होने का पता चला है।
  • iPhone 17 Pro में 3,988mAh और 4,252mAh के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
  • iPhone 17 Pro Max में 4,823mAh की बैटरी या 5,088mAh की बैटरी मिल सकती है।

iPhone 16 में 48MP कैमरा है।

Photo Credit: Apple

iPhone 17 सीरीज आज यानी 9 सितंबर को लॉन्च (iPhone 17 Series launched today)  होगी।  Apple ने इसके लिए एक बड़ लॉन्च इवेंट भी रखा है। अब लॉन्च से पहले एक नई रिपोर्ट में आगामी आईफोन की बैटरी कैपेसिटी के बारे में खुलासा (iPhone 17 battery Leaked ahead of Launch) हो गया है। चाइनीज 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर सामने आई बैटरी की जानकारी को टिपस्टर ShrimpApplePro ने X पर पोस्ट किया है। इन लिस्टिंग ये इस बात की एक शुरुआती जानकारी मिलती है कि Apple ने अपने आगामी आईफोन के लिए बैटरी को कैसे कॉन्फिगर किया होगा। आइए आगामी आईफोन 17 सीरीज में मिलने वाली बैटरी कैपेसिटी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Series Battery Leaked

3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस से खुलासा हुआ कि iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में क्षेत्र के आधार पर फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट वेरिएंट और ई-सिम वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि शुरुआती मॉडल iPhone 17 के लिए सिर्फ एक ही बैटरी कैपेसिटी का पता चला है, जिससे यह साफ नहीं हुआ है कि यह फिजिकल सिम वेरिएंट है या सिर्फ eSIM वेरिएंट है।

लीक डाटा के अनुसार, iPhone 17 Air में एक छोटी बैटरी मिलेगी। इसके सिम स्लॉट वेरिएंट में 3,036mAh बैटरी और eSIM वेरिएंट में 3,149mAh की बैटरी का पता चला है। iPhone 17 Pro में 3,988mAh और 4,252mAh के ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जबकि iPhone 17 Pro Max में कॉन्फिगरेशन के आधार पर 4,823mAh की बैटरी या 5,088mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि बेस iPhone 17 में सिर्फ 3,692mAh की बैटरी होने का पता चला है।

अगर यह लीक सही साबित होती है तो iPhone 17 Pro Max अब तक का पहला आईफोन होगा जो कि 5,000mAh की बैटरी का आंकड़ा पार करेगा जो कि मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल iPhone 16 Pro Max में दी गई बैटरी के मुकाबले में करीब 8 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इस लाइनअप में iPhone 17 Air की बैटरी सबसे कम होगी, जो इसके स्लिम डिजाइन के बदौलत है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि 17 Air में बेहतर एफिशिएंसी के लिए Apple का नया C1 मॉडेम होगा। इसकी कम कैपेसिटी के लिए एक अलग बैटरी केस भी आ सकता है जो कि बैटरी लाइफ को बढ़ा देगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.