iPhone 15 की लॉन्च से पहले लीक हुईं तस्वीरें, दिखाई दिया USB Type-C पोर्ट

ये तस्वीरें iPhone 15 मॉडल के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन दिखाती हैं, जिनमें पिंक, ग्रे, ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर शामिल हैं।

iPhone 15 की लॉन्च से पहले लीक हुईं तस्वीरें, दिखाई दिया USB Type-C पोर्ट

Photo Credit: Twitter (@SonnyDickson)

ख़ास बातें
  • एक लेटेस्ट लीक में अपकमिंग डिवाइस की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं
  • इनमें कथित iPhone 15 में USB-C पोर्ट और उसके कलर ऑप्शन दिखाई देते हैं
  • Apple 12 सितंबर को USB-C चार्जिंग केस के साथ AirPods की भी घोषणा करेगी
विज्ञापन
iPhone 15 सीरीज को Apple के 12 सितंबर को होने वाले 'Wonderlust' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में नए आईफोन्स के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट को भी पेश किया जाएगा, जैसे Apple Watch Series 9, Watch Ultra 2 आदि। हालांकि, कंपनी ने इसमें लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है। अब, जैसे-जैसे नई iPhone 15 सीरीज का लॉन्च नजदीक आ रहा है, ऑनलाइन लीक्स में भी तेजी आ गई है। एक लेटेस्ट लीक में अपकमिंग डिवाइस की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें कथित iPhone 15 में USB-C पोर्ट और उसके कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

सॉनी डिक्सन ने एक पोस्ट में कथित iPhone 15 के डमी मॉडल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें iPhone 15 मॉडल के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन दिखाती हैं, जिनमें पिंक, ग्रे, ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर शामिल हैं। साथ ही इसमें USB-C पोर्ट भी दिखाई देता है। बता दें कि कई देशों के दबाव के चलते माना जा रहा था कि Apple अपने अपकमिंग iPhones को USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है।
 

हाल ही में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से पता चला था कि ऐप्पल 12 सितंबर को USB-C चार्जिंग केस के साथ AirPods की भी घोषणा करेगी।

बीते मंगलवार, कंपनी ने अपने अपकमिंग इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू किए। इवेंट रात 10.30 बजे (IST) शुरू होगा। इसकी apple.com और Apple TV पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। कंपनी की नई आईफोन सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल होंगे। नए स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कई अटकलें लग रही हैं। 

एपल ने भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। हाल ही में कंपनी ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की योजना देश में स्मार्टफोन्स के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone, Apple iPhone 15, Apple iPhone 15 Series
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »